फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant reached dubai to celebrate christmas with ms dhoni Sakshi Shares photos

Dhoni and Pant: धोनी के साथ क्रिसमस मनाने दुबई पहुंच गए ऋषभ पंत, साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

Tue, 27 Dec 2022 12:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 12:07 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में कमाल की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत मैच खत्म होते ही दुबई पहुंच गए। यहां से उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। 

विज्ञापन
Rishabh Pant reached dubai to celebrate christmas with ms dhoni Sakshi Shares photos
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता बेहद खास है। दोनों मैदान के अंदर और मैदान के बाहर भी कई बार साथ देखे गए हैं। खुद पंत का कहना है कि उन्होंने धोनी से बहुत कुछ सीखा है और आगे भी सीखते रहना चाहते हैं। यही वजह है कि पंत कभी भी धोनी के साथ समय बिताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार क्रिसमस के मौके पर भी पंत ने ऐसा ही किया। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में ढाका के मैदान पर टीम इंडिया टेस्ट मैच खेल रही थी। यह मुकाबला 26 दिसंबर को खत्म होना था, लेकिन भारतीय टीम ने चौथे दिन के पहले सत्र में ही जीत हासिल कर ली और खिलाड़ियों के पास क्रिसमस का त्योहार मनाने का समय था। ऋषभ पंत ने यह मौका नहीं छोड़ा और वह ढाका से सीधे दुबई पहुंच गए। यहां उन्होंने साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ पार्टी की। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पार्टी की तस्वीरें साक्षी धोनी और खुद पंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। धोनी के फैंस उनकी एक झलक पाकर खुश हो गए। वहीं, पंत के फैंस ने कहा कि वे टेस्ट मैच खत्म होते ही वहां कैसे पहुंच गए। 




टेस्ट में कमाल कर रहे हैं पंत
वनडे और टी20 में भले ही ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पा रहे, लेकिन टेस्ट में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। वह इस साल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने 93 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अपने शतक से चूक गए। हालांकि, दूसरी पारी में वह कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन अपनी विकेटकीपिंग से भी उन्होंने काफी प्रभावित किया। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी पंत कई मैच जिताऊ पारियां खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed