{"_id":"5fe20b208ebc3e3e80596452","slug":"rishabh-pant-performs-squats-with-a-dumbbell-in-his-hands-ahead-of-likely-return-for-boxing-day-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvsIND: दूसरे टेस्ट में पंत को मिल सकता है मौका, जिम में जमकर बहा रहे हैं पसीना, VIDEO ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvsIND: दूसरे टेस्ट में पंत को मिल सकता है मौका, जिम में जमकर बहा रहे हैं पसीना, VIDEO
Tue, 22 Dec 2020 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 22 Dec 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। इससे पहले वह जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि अभ्यास मैच में शतक जड़ने वाले पंत की वकालत बड़े बड़े दिग्गज कर रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा पहले टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। पंत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 73 गेदों में 103 रन की शतकीय पारी खेली थी। वीडियो में पंत जिस तरह से पसीना बहा रहे हैं उसे देखकर यही लगता है कि पंत दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिसा होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऋषभ पंत इकलौते ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर शतक लगाए हैं। बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट से करारी हार मिली थी। टीम इंडिया की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई थी। यही नहीं, भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन