फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant latest picture went viral doing timepass by playing chess shares video

Rishabh pant: तूफान के बीच बैठे ऋषभ पंत की तस्वीर हुई वायरल, शतरंज खेलकर कर रहे टाइमपास, फैंस से पूछा यह सवाल

Tue, 07 Mar 2023 11:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 07 Mar 2023 11:17 AM IST
सार

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। वह दिल्ली से अपनी निजी कार में रुड़की जा रहे थे।

विज्ञापन
Rishabh Pant latest picture went viral doing timepass by playing chess shares video
ऋषभ पंत - फोटो : ICC

विस्तार

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ कार दुर्घटना के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें वापसी में अभी कई महीने लगेंगे। पंत के पैर की सर्जरी हुई है। वह सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है। पंत ने दो पोस्ट से यह बताने की कोशिश की है कि उनके मन में क्या चल रहा है।
विज्ञापन

पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पहली तस्वीर शतरंज की शेयर की है। सभी जानते हैं कि उन्हें चेस खेलना काफी पसंद है। वह शतरंज की बाजियों की तरह क्रिकेट मैदान पर भी सबकुछ तुरंत बदलने में माहिर हैं। इस बार उन्होंने फैंस से एक सवाल भी पूछा। पंत ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा- ''क्या कोई अंदाजा लगाएगा कौन खेल रहा है?''

Rishabh Pant
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत के मन में चल रहा तूफान!
इसके बाद अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में पंत ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह छत पर बैठे हैं। उन्होंने अपने किसी साथी को वीडियो बनाने के लिए कहा। पंत तूफान के बीच छत पर बैठे हैं। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए वह भी दिख गए हैं। फिर उन्होंने अपने साथी को कैमरा दूसरी ओर करने के लिए कहा। इस वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके मन में भी तूफान चल रहा है और वह क्रिकेट मैदान पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन

30 दिसंबर को हादसे का शिकार हुए थे पंत
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। वह दिल्ली से अपनी निजी कार में रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे। इसके बाद कार में आग लग गई थी। सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें वायरल हुईं और वीडियो भी सामने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed