{"_id":"5c8182e8bdec221420473687","slug":"rishabh-pant-in-a-grade-central-contracts-of-bcci-shikhar-dhawan-and-bhuvneshwar-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने दिया ऋषभ पंत को बड़ा तोहफा, केंद्रीय अनुबंध में धवन-भुवी को झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने दिया ऋषभ पंत को बड़ा तोहफा, केंद्रीय अनुबंध में धवन-भुवी को झटका
Fri, 08 Mar 2019 09:48 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को बीसीसीआई ने बड़ा झटका देते हुए प्लस ए ग्रेड से बाहर कर दिया है। खिलाड़ियों के लिए बृहस्पतिवार को जारी नए केंद्रीय अनुबंध में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ए ग्रेड में शामिल किया गया है। खलील अहमद और हनुमा बिहारी को ग्रेड सी में शामिल किया गया है। कुल 25 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में रखा गया है। मुरली विजय, अक्षर पटेल, करुण नायर, जंयत यादव और पार्थिव पटेल को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रेड ए प्लस : सात करोड़ : कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
ग्रेड ए : पांच करोड़ : आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एसमएस धोनी, धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, पंत।
विज्ञापन
ग्रेड बी : तीन करोड़ : लोकेश राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या।
ग्रेड सी : एक करोड़ : केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा।
मिताली सहित चार खिलाड़ी ग्रेड ए में
महिलाओं के केंद्रीय अनुबंध में ए ग्रेड (50 लाख रुपये) में चार खिलाड़ियों मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है। ग्रेड बी (30 लाख रुपये) में पांच खिलाड़ियों एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को रखा गया है। सी ग्रेड (10 लाख) : राधा यादव, डी. हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णामूर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधती रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, तान्या भाटिया और पूनम वस्त्राकर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन