फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant has made himself available for Delhi Ranji Trophy match confirm DDCA secretary Ashok Sharma

Ranji Trophy: करीब आठ साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे पंत, डीडीसीए सचिव अशोक ने खेलने की पुष्टि की

Tue, 14 Jan 2025 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jan 2025 10:48 PM IST
सार

भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने मांग की थी कि स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से जब फ्री रहें तो घरेलू क्रिकेट में खेलें।

विज्ञापन
Rishabh Pant has made himself available for Delhi Ranji Trophy match confirm DDCA secretary Ashok Sharma
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब आठ साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सचिव अशोक शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पंत ने दिल्ली के 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। पंत आखिरी बार दिल्ली के 2017-18 सीजन में रणजी ट्रॉफी में खेले थे। 
विज्ञापन

कोहली को लेकर संशय बरकरार 
पंत ने जहां खेलने की पुष्टि कर दी है, वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खेलने पर संशय बना हुआ है। मालूम हो कि पंत और कोहली के नाम रणजी ट्रॉफी के अगले दौर के लिए दिल्ली टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल थे। कोहली आखिरी बार दिल्ली के लिए इस टूर्नामेंट में 2012 में खेले थे। कोहली का नाम भले ही संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल है, लेकिन अबतक ना तो चयनकर्ताओं ने कोहली से इसमें खेलने के बारे में बात की है और ना ही विराट ने रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, हां, पंत ने रणजी ट्रॉफी के अगले मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध बताया है और वह सीधे राजकोट में टीम से जुड़ेंगे। कोहली की बात करें तो हम चाहते हैं कि वह खेलें, लेकिन हमें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, हर्षित राणा का चयन टी20 टीम के लिए हुआ है, इसलिए वह उपलब्ध नहीं होंगे। 
विज्ञापन

टेस्ट प्रारूप में संघर्ष कर रहे हैं रोहित-कोहली 
भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने मांग की थी कि स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से जब फ्री रहें तो घरेलू क्रिकेट में खेलें। इन्होंने विशेष रूप से रोहित शर्मा और कोहली का नाम लिया था जो पिछले कुछ समय से लाल गेंद के क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के भी अपने-अपने राज्यों की टीम के लिए खेलने की उम्मीद है। 

लाल गेंद के प्रारूप में कोहली के आंकड़े 2020 से लगातार गिरते जा रहे हैं। इस दौरान कोहली ने 39 मैच खेले हैं और 69 पारियों में 2028 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 30.72 का रहा है। इस दौरान कोहली ने तीन शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की रणजी टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed