बीसीसीआई ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। सोमवार को बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों के चयन की जानकारी दी। इस चयन में जहां कुछ नए चेहरों की जगह दी गई, वहीं ऋषभ पंत और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को बाहर रखा गया। धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले ऋषभ पंत को टी-20 और वनडे टीम में जगह नहीं मिली और सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किया गया।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
हालांकि पंत को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में जगह नहीं दिए जाने के पीछे उनके बढे हुए वजन को कारण बताया जा रहा है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल के दौरान पंत अनफिट दिखे। उनका वजन बढ़ा हुआ है और उनकी फिटनेस भी अच्छी नहीं है, ऐसे में बोर्ड ने भारतीय टीम के फिटनेस ट्रेनर से चर्चा कर ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे के लिए पंत को तवज्जो नहीं दी।
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 और वनडे टीम में उनकी जगह संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर मौका दिया गया है। वैसे बात करें दौरे की तो पुराने प्रदर्शन को देखते हुए केएल राहुल ही वनडे और टी-20 में विकेट के पीछे का भार संभालेंगे।
अगर बात करें प्रदर्शन की तो भी ऋषभ पंत इस आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पंत ने आईपीएल 2020 में अब तक आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इस बार उनके बल्ले से छक्के भी कम निकले हैं। पंत ने 31 की औसत से सिर्फ 216 रन ही बनाए हैं और इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 117 की रही है। पंत ने अब तक सिर्फ छह छक्के ही लगाए हैं और विकेट के पीछे 11 कैच पकड़े हैं।
5 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : twitter@IPL
वहीं बात करें उनके समकक्ष संजू सैमसन की तो उन्होंने 12 मैचों में 326 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। इतना ही नहीं सैमसन का स्ट्राइक रेट भी इस बार 157 का रहा है। वे अब तक 23 छक्के लगा चुके हैं और विकेट के पीछे उन्होंने सात कैच पकड़े हैं और दो स्टम्पिंग की है।