IPL से पहले रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, अक्षर और अश्निन को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रिकी पोंटिंग को आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने को लेकर काफी उत्सुकता हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर काम करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। आशा करता हूं कि पिछले महीने सभी विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन में कुछ विकेट बचे हुए हैं। इसके अलावा पोंटिंग ने ऋषभ पंत के बल्ले से भी कुछ और रन निकलने की उम्मीद जताई।'
Can't wait to get over to @delhicapitals and get to work. Hope @akshar2026 and @ashwinravi99 have some wickets left after taking all of them in the last month, and @rishabhpant17 has more runs to make! https://t.co/5Q8btBhjqq
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) March 8, 2021
दरअसल, पोंटिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत की हालिया प्रदर्शन को लेकर ये बातें कही हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को सीरीज में जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि इस बार दिल्ली में कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स में इस बार स्टीव स्मिथ को भी शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंजबादी आक्रमण में उमेश यादव भी कागिसो रबाडा की मदद करेंगे।
तमाम तरह की आशंकाओं और अटकलों पर विराम लगाते हुए बीसीसीआई ने रविवार को लीग के आधिकारिक शेड्यूल का एलान कर दिया। नौ अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होगा। देश के छह अलग-अलग स्थानों पर कुल 52 दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले होंगे। दिलचस्प यह होगा कि सभी टीमें लीग स्टेज के मुकाबले सिर्फ चार स्थानों पर खेलेंगी।