फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting removed from the post of head coach of Delhi Capitals, information given by the team

Ricky Ponting: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पद से हटाए गए रिकी पोंटिंग, टीम की तरफ से दी गई जानकारी, जानें वजह

Sat, 13 Jul 2024 08:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 13 Jul 2024 08:14 PM IST
सार

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को पद से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी। 

विज्ञापन
Ricky Ponting removed from the post of head coach of Delhi Capitals, information given by the team
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024  में दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग पर गाज गिरी है। उन्हें शनिवार को पद से हटा दिया गया। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पिछले सात सालों से टीम का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी में अपने लंबे कार्यकाल के बावजूद पोंटिंग टीम को कभी खिताब नहीं जिता सके। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के 17वें संस्करण में भी दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में छठे स्थान पर रहने के बाद प्ले-ऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच पद से हटाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। फ्रेंचाइजी की तरफ से लिखा गया, "7 सीजन के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग से अलग होने का फैसला किया है। यह एक शानदार यात्रा रही है, कोच! हर चीज के लिए शुक्रिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली संभालेंगे पद?
रिकी पोंटिंग के पद से हटाए जाने के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि किसे दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सौरव गांगुली को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने पोंटिंग के कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स में सलाहकार की भूमिका निभाई थी, ऑस्ट्रेलियाई कोच की बर्खास्तगी के बाद वह खाली पद को संभाल सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed