{"_id":"66586c19bcfc2990990acc09","slug":"ricky-ponting-picks-ipl-top-performers-jasprit-bumrah-and-travis-head-to-dominate-t20-world-cup-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: रिकी पोंटिंग ने बताया, टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों का रहेगा दबदबा, ये भारतीय भी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: रिकी पोंटिंग ने बताया, टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों का रहेगा दबदबा, ये भारतीय भी शामिल
Thu, 30 May 2024 05:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 May 2024 05:39 PM IST
सार
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने 13 मैच में 20 विकेट झटके, जबकि पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई का आईपीएल 2024 सीजन में प्रदर्शन सबसे खराब रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के हेड ने 15 मैच में 567 रन बनाए।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : ICC
विस्तार
अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और दो जून को इस वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है। इसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि टी20 विश्व कप में गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड का दबदबा रहेगा और ये दोनों खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
बुमराह-हेड ने आईपीएल में किया था प्रभावित
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने 13 मैच में 20 विकेट झटके, जबकि पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई का आईपीएल 2024 सीजन में प्रदर्शन सबसे खराब रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के हेड ने 15 मैच में 567 रन बनाए। हालांकि, हेड का बल्ला प्लेऑफ में खामोश रहा और वह क्वालिफायर-1 तथा फाइनल मुकाबले में खाता खोले बिना आउट हुए थे। हेड हालांकि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहे लेकिन उन्होंने सभी को अपनी बल्लेबाजी के तरीके से प्रभावित किया। आईपीएल के ज्यादातर समय में उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा। उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए।

पोंटिंग ने बुमराह को सराहा
पोंटिंग ने द आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में मैं जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा। मुझे लगता है कि वह बेहतरीन गेंदबाज है और कई वर्षों से योगदान कर रहा है। उसने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वह नई गेंद को स्विंग कर सकता है, सीम अप कर सकता है और आईपीएल के अंत में उसका इकॉनोमी रेट सात रन प्रति ओवर से कम था। बुमराह विकेट लेता है। वह काफी मुश्किल ओवर भी डालता है। जब आप टी20 में इस तरह के मुश्किल ओवर डालते हो तो इससे आपको काफी विकेट झटकने का भी मौका मिलता है। इसलिए मेरी पसंद वही होंगे।

पोंटिंग के अनुसार, टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाएंगे हेड
पोंटिंग ने कहा, सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी के लिए मेरी भविष्यवाणी ट्रेविस हेड के लिए होगी। मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में जितना भी सफेद गेंद और लाल गेंद का क्रिकेट खेला है, वो उच्च स्तर का रहा है। मुझे लगता है कि वह इस समय काफी साहसिक क्रिकेट खेल रहे हैं। उसका आईपीएल में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा लेकिन उसने अपनी टीम के लिए काफी मैचों में जीत दिलाई है।