{"_id":"66b8cfca95662580990d6941","slug":"ricky-ponting-feels-that-cricket-s-return-in-olympics-in-four-years-time-will-be-a-big-positive-for-the-game-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Olympics: क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी पर आया रिकी पोंटिंग का बयान, 2028 लॉस एंजिलिस में शामिल होगा खेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Olympics: क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी पर आया रिकी पोंटिंग का बयान, 2028 लॉस एंजिलिस में शामिल होगा खेल
Sun, 11 Aug 2024 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:21 PM IST
सार
क्रिकेट की 128 वर्षों के ओलंपिक में वापसी हो रही है। इससे पहले क्रिकेट एकमात्र बार 1900 ओलंपिक में दो टीमों ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच खेला गया था। इसका स्वर्ण पदक ब्रिटेन की टीम ने जीता था।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : ICC
विस्तार
विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि चार साल बाद आयोजित होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी इस खेल के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात होगी। क्रिकेट की 128 वर्षों के ओलंपिक में वापसी हो रही है। इससे पहले क्रिकेट एकमात्र बार 1900 ओलंपिक में दो टीमों ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच खेला गया था। इसका स्वर्ण पदक ब्रिटेन की टीम ने जीता था।
विज्ञापन
पिछले साल आईओसी ने की थी आधिकारिक पुष्टि
पिछले साल अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मुंबई में आईओसी के 141वें सत्र के दौरान क्रिकेट को इन खेलों में शामिल करने की आधिकारिक पुष्टि की थी। पोंटिंग ने कहा कि ओलंपिक पर दुनिया भर में अरबों लोगों की नजर रहती है और यह खेल के लिए नए दर्शकों को आकर्षित करने और वैश्विक मंच पर अपना दबदबा कायम करने का सबसे अच्छा मौका है।

'आखिरकार क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो रही है'
रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू से कहा, यह हमारे खेल के लिए केवल एक सकारात्मक बात हो सकती है। मैं पिछले 15 या 20 वर्षों में विभिन्न समितियों का हिस्सा रहा हूं। यह हमेशा लगभग हर एजेंडे में शीर्ष पर रहा है कि हम खेल को ओलंपिक में वापस कैसे ला सकते हैं? और आखिरकार, यह हो रहा है। यह बस केवल चार साल दूर है। मुझे लगता है कि इससे अमेरिका में क्रिकेट को जमीनी स्तर पर पहुंचने का मौका भी मिलेगा। लेकिन ओलंपिक खेलों सिर्फ मेजबान देश के बारे में नहीं है। यह उन दर्शकों के बारे में है जो इसे लोकप्रिय बनाते है।

उन्होंने कहा, ओलंपिक खेलों को दुनिया भर में इतने सारे लोगों द्वारा देखा जा रहा है, यह हमारे खेल को नये दर्शकों तक पहुंचाएगा। यह खेल के लिए वास्तव में सकारात्मक बात ही हो सकती है।