फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting believes Rishabh Pant will prove himself as Delhi capitals captain

दिल्ली का नया कप्तान: कोच रिकी पोंटिंग ने आखिर क्यों जताया ऋषभ पंत पर भरोसा

Wed, 31 Mar 2021 12:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting believes Rishabh Pant will prove himself as Delhi capitals captain
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @DelhiCapitals

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को विश्वास है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में टीम की अगुवाई करने पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेल में और निखार आएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पोंटिंग ने ट्वीट किया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन ऋषभ पंत इसका कैसे फायदा उठाता है यह देखने के लिए उत्सुक हूं। अपने हाल के प्रदर्शन के कारण वह इसका हकदार था और वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तानी उन्हें और बेहतर खिलाड़ी बनाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन




पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाए और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 62 गेंदों पर 78 रन बनाए थे।



वही भारतीय टीम के पूर्व खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाए जाने पर ऋषभ पंत को बधाई। मुझे पूरा भरोसा है कि वो एक जबरदस्त लीडर साबित होंगे और कप्तानी मिलने पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed