फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Richa Ghosh records and stats Most sixes in a Women's World Cup edition India vs South Africa

Richa Ghosh: ऋचा के नाम दर्ज हुई उपलब्धि, महिला WC के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली भारतीय बनीं

Sun, 02 Nov 2025 09:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Nov 2025 09:43 PM IST
सार

ऋचा ने खिताबी मुकाबले में 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा ने महत्वपूर्ण रन बनाए और इस दौरान उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने में भी सफल रहीं।

विज्ञापन
Richa Ghosh records and stats Most sixes in a Women's World Cup edition India vs South Africa
महिला विश्व कप - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम की मध्य क्रम की बल्लेबाज ऋचा घोष ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला विश्व कप के फाइनल में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। ऋचा ने खिताबी मुकाबले में 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा ने महत्वपूर्ण रन बनाए और इस दौरान उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने में भी सफल रहीं। ऋचा महिला विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। 
विज्ञापन

भारत का फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर 
भारत ने 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298/7 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी विश्व कप फाइनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है और ओवरऑल महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ऊपर केवल 2022 में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के खिलाफ 356/5 का स्कोर है, जो अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। भारत का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि टीम की बल्लेबाजी कितनी मजबूत और संतुलित है। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद शानदार संयम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋचा ने हरमनप्रीत को पीछे छोड़ा
ऋचा ने महिला विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनने के मामले में कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है। हरमनप्रीत ने 2017 विश्व कप में कुल 11 छक्के लगाए थे, लेकिन ऋचा ने मौजूदा टूर्नामेंट में 12 छक्के लगाए और कप्तान को पीछे छोड़ने में सफल रहीं। वहीं, मौजूदा संस्करण में ओवरऑल भी ऋचा सभी से आगे हैं। महिला विश्व कप 2025 में ऋचा ने ही सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। हालांकि, सभी संस्करण मिलाकर ऋचा ओवरऑल संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज हैं। ड्रियांड्रा डॉटिन ने 2013 में ऋचा की तरह ही 12 छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट में आखिरी नौ ओवर में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
ऋचा ने महिला विश्व कप में 41-50 ओवर के बीच सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 165.17 के स्ट्राइक रेट से 185 रन बनाए हैं, जबकि नादिने डी क्लर्क ने 160.81 के स्ट्राइक रेट से 119 रन बनाए हैं। इस मामले में जेमिमा तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 146.66 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। यानी ऋचा रविवार को अपनी इस पारी के दम पर कई उपलब्धियां अपने नाम करने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed