{"_id":"5fac90228ebc3e9b804f347d","slug":"restrictions-on-practice-of-west-indies-cricketers-for-violating-quarantine-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकांतवास का नियम तोड़ने पर वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के अभ्यास पर प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एकांतवास का नियम तोड़ने पर वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के अभ्यास पर प्रतिबंध
Thu, 12 Nov 2020 07:00 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह दिन के अनिवार्य एकांतवास का नियम तोड़ने के कारण वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्राइस्टचर्च में टीम होटल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल जुल रहे हैं। साथ खाना खा रहे हैं जो एकांतवास के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम 14 में से 12 दिन का एकांतवास पूरा कर चुकी है। उसे यह अवधि पूरी होने तक अभ्यास की अनुमति नहीं रहेगी। एकांतवास की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। सीसीटीवी फुटेज वेस्टइंडीज क्रिकेट को भी भेजी गई जिसने खुद जांच करने और जरूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का वादा किया।
विज्ञापन