फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi shastri took a meeting of indian cricket time in absence of coach fletcher

रवि शास्त्री ने ली गुपचुप मीटिंग, कोच फ्लेचर को खबर नहीं!

Thu, 19 Feb 2015 08:26 AM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
Ravi shastri took a meeting of indian cricket time in absence of coach fletcher

वर्ल्ड कप से पहले अखबारों की सुर्खियां चल रही है कि टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर और टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के बीच मतभेद की खबरें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले बेहद अहम मुकाबले से पूर्व एक बार फिर सतह पर आ गई हैं।

विज्ञापन


जिसके बाद दोनों के बीच काफी तनातनी हो गई है। सुनने में आया है कि इसके तहत शास्त्री ने सपोर्ट स्टाफ की बैठक ली और इसके बारे में फ्लेचर को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


यहां तक कि कोच को टीम की रणनीति के बारे में भी अंधेरे में रखा गया है। सुनने में तो यह भी आया है कि कोच फ्लेचर इस घटना के बाद काफी आहत और नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले ही किनारे करने का तो इरादा नहीं?

Ravi shastri took a meeting of indian cricket time in absence of coach fletcher

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी को पा‌क टीम पर जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जहां एक दिन की छुट्टी लेकर आराम को तरजीह दी गई थी। वहीं टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री की अगुआई में सपोर्ट स्टाफ की एक बैठक भी हुई।

इन सभी बातों की जानकारी टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर को नहीं दी गई। टीम के सूत्रों के अनुसार जब यह मीटिंग हो रही थी उस समय गेंदबाजी कोच भारत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी अपने किसी कॉमन फ्रेंड से मिलने गए हुए थे।

इस बारे में पूछने पर सफाई देते हुए मीडिया मैनेजर बाबा ने कहा है कि मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि ऐसी कोई भी बैठक नहीं हुई। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि डंकन को अंधेरे में रखकर सपोर्ट स्टाफ की बैठक ली गई। उन्होंने आगे कहा कि यह खबर कोरी कल्पना पर आधारित है।

गौरतलब है कि विदेशी जमीन पर खराब प्रदर्शन के बाद शास्त्री की नियुक्ति को फ्लेचर के पर कतरने के लिहाज से देखा जा रहा था। इस बारे में जब भारत में मौजूद बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने इसे मजाक में लिया।

उन्होंने जवाब दिया कि क्या आपको सच में ऐसा लगता है कि इस तरह की बचकाने कदम उठाकर फ्लेचर को किनारे किए जाने की जरूरत है। फ्लेचर का कार्यकाल वर्ल्ड कप तक है और हमें नहीं लगता कि वह अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए कहेंगे। ऐसे में जो इंसान वर्ल्ड कप के बाद कार्यकाल छोड़ रहा है उसके साथ ऐसा करने की क्या जरूरत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed