फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report suggest that South Africa or UAE could host Champions Trophy in case of PCB pulls out at the last momen

Champions Trophy: यूएई या दक्षिण अफ्रीका में हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 12 Nov 2024 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Nov 2024 04:07 PM IST
सार

आईसीसी ने पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर कराने को लेकर जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Report suggest that South Africa or UAE could host Champions Trophy in case of PCB pulls out at the last momen
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चैंपियंस ट्रॉफी के नए मेजबान की दौड़ में शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अगर पाकिस्तान अंतिम समय में इस टूर्नामेंट की मेजबानी से पीछे हटता है तो दक्षिण अफ्रीका या यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कराया जा सकता है। 
विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया ने रविवार को दावा किया था कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बात की जानकारी दे दी है कि भारत अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगा। पीसीबी चाहता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा करे क्योंकि उनकी टीम ने भी पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया यह भी जा रहा है कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने में कोई दिक्कत नहीं है जिसके तहत भारत अपने मुकाबले दुबई या श्रीलंका में खेल सकता है। हालांक, पीसीबी इसके लिए तैयार नहीं है। अब खबर सामने आ रही है कि अगर दोनों बोर्ड किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है। 
विज्ञापन

आईसीसी को पीसीबी के जवाब का इंतजार
आईसीसी ने पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर कराने को लेकर जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे। आईसीसी ने यह भी कहा कि इसके तहत उसे पूरी मेजबानी फीस और अधिकांश मैच मिलेंगे।

मेजबानी से हटेगा पीसीबी?
ऐसा भी माना जा रहा है कि पीसीबी इसके विरोध में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से इनकार कर सकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने की चर्चा चल रही है। इससे पहले पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब फाइनल सहित भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे। उस वक्त भी भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। 

पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल पर क्या कहा था?
पीसीबी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा था कि बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए नहीं आएगी, लेकिन हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्र ने कहा था, चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर कराने को लेकर कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed