फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report: Delhi Capitals fast bowler Avesh Khan Set To Join Team India As Net Bowler For T20 World Cup

T20 World Cup: अवेश खान को भी टीम इंडिया में मिली जगह, उमरान के बाद दूसरे नेट बॉलर: रिपोर्ट

Tue, 12 Oct 2021 07:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 07:37 PM IST
सार

आईपीएल के इस सीजन में अवेश ने भारत के तीन दिग्गज बल्लेबाजों महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट लिया था। वह पहले भी टीम इंडिया में बतौर नेट बॉलर रह चुके हैं।

विज्ञापन
Report: Delhi Capitals fast bowler Avesh Khan Set To Join Team India As Net Bowler For T20 World Cup
अवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले तेज गेंदबाज अवेश खान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद यूएई में ही रुकने के लिए कहा है। वे टी-20 विश्व कप के लिए उमरान मलिक के बाद टीम इंडिया के दूसरे नेट गेंदबाज होंगे। 24 साल के अवेश ने आईपीएल 2021 में 15 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। इस मामले में वह हर्षल पटेल के बाद दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

तीन दिग्गजों को आउट किया
आईपीएल के इस सीजन में अवेश ने भारत के तीन दिग्गज बल्लेबाजों महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट लिया था। वह पहले भी टीम इंडिया में बतौर नेट बॉलर रह चुके हैं।

पहले भी नेट बॉलर रह चुके
इससे पहले वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ गए थे। साथ ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में बतौर नेट गेंदबाज शामिल हुए थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में फ्रेक्चर के कारण अवेश को दौरे के बीच से वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच 24 को
बीसीसीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी को बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अवेश को भी टीम के साथ जोड़ने का फैसला लिया है। अभी वह नेट गेंदबाज के रूप में शामिल होंगे, लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट को लगता है तो उन्हें मुख्य खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है। भारत टी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

अवेश फिलहाल आईपीएल खेल रहे
अवेश फिलहाल दिल्ली टीम से जुड़े हुए हैं और वह बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे। माना जाता है कि अवेश 140 किमी प्रतिघंटे से ऊपर की गति से गेंद फेंकने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed