{"_id":"5f88ed3f8ab2b8551d7c8b56","slug":"renowned-indian-commentator-and-sports-journalist-kishore-bhimani-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया टाई मैच की कमेंट्री करने वाले किशोर भिमानी का निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया टाई मैच की कमेंट्री करने वाले किशोर भिमानी का निधन
Fri, 16 Oct 2020 06:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Oct 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी रीता और पुत्र गौतम भिमानी हैं जो स्वयं टीवी की मशहूर शख्सियत हैं। सुनील गावस्कर 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद मैच में जब टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे तब भिमानी कमेंट्री कर रहे थे। यही नहीं चेपक में 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाई छूटे मैच के दौरान भी आखिरी क्षणों में माइक उनके हाथ में था।
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों ने कहा, ‘कुछ दिन पहले उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था और उनका उपचार चल रहा था।’ उनके निधन पर पूर्व क्रिकेटरों, राजनीतिज्ञों और पत्रकार जगत ने शोक व्यक्त किया। पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, ‘किशोर भिमानी को श्रद्धांजलि। वह पुराने जमाने के क्रिकेट लेखक थे जिन्होंने एक खिलाड़ी की तरह क्रिकेट लेखन को लिया। उनकी पत्नी रीता और पुत्र गौतम के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
विज्ञापन