फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB W vs GG W Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

GG vs RCB: गुजरात जाएंट्स के खिलाफ अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए उतरेगी आरसीबी, दखें संभावित प्लेइंग-11

Wed, 26 Feb 2025 05:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Feb 2025 05:03 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और ऐसे में आरसीबी जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी।

विज्ञापन
RCB W vs GG W Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : BCCI/WPL

विस्तार

पिछले मैच में सुपर ओवर में मिली हार को भुलाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर चल रही गुजरात जाएंट्स की टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके अपना अभियान वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने पहले दो मैच जीतकर इस सत्र में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे लगातार दो मैच में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और ऐसे में आरसीबी जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी। इस बीच गुजरात जाएंट्स का लचर प्रदर्शन जारी है। उसकी टीम अभी तक चार मैच में से केवल एक मैच ही जीत पाई है और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। पिछले मैच में दिल्ली से मिली हार से टीम अधिक आहत होगी क्योंकि वह बमुश्किल 100 रन के पार पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

RCB W vs GG W Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
स्मृति मंधाना और एश्ले गार्डनर - फोटो : WPL
आरसीबी को पिछले मैच में मिली थी हार
स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी की टीम की पिछले मैच में वॉरियर्स से मिली हार से आहत होगी क्योंकि उसने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा था, लेकिन आखिर के तीन ओवर में 42 रन का बचाव नहीं कर पाई। यह मैच सुपर ओवर तक चला गया था जिसमें आरसीबी की टीम केवल चार रन ही बना सकी थी। मंधाना ने मैच के बाद कहा था, 'यह हार निराशाजनक है क्योंकि हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आखिर में चूक गए। हमें इससे सबक लेकर दमदार वापसी करनी होगी।'
विज्ञापन

रन बनाने के लिए जूझ रहीं स्मृति मंधाना
मंधाना स्वयं रन बनाने के लिए जूझ रही हैं। वह चार मैच में अभी तक केवल एक बड़ी पारी खेल पाई हैं। ऑफ स्पिन को खेलने में परेशानी की उनकी कमजोरी खुलकर सामने आ रही है। इस प्रतियोगिता में ऑफ स्पिनर ने उन्हें सर्वाधिक 11 बार आउट किया है। आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है जबकि ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पेरी शानदार लय में हैं। उन्होंने अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं जिनमें पिछले मैच में खेली गई 90 रन की पारी भी शामिल है।

गुजरात जाएंट्स की बल्लेबाजी कमजोर
आरसीबी के लिए चिंता का विषय उसकी गेंदबाजी है। उसके तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है जबकि उसके स्पिनर बीच के ओवर में रन प्रवाह पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। जहां तक गुजरात जाएंट्स का सवाल है तो बल्लेबाजी उसके लिए कमजोर कड़ी साबित हो रही है। अगर उसे अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, स्नेह राणा, एकता बिष्ट, रेणुका सिंह ठाकुर।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, फीबी लिचफील्ड, एशले गार्डनर (कप्तान), डायंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed