फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB W vs DC W WPL 2025 Team Preview Playing 11 RCB W vs DC W Vice Captain Players List News in Hindi

RCB W vs DC W: जीत की पटरी पर लौटने के लिए आरसीबी को लगाना होगा जोर, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से सामना

Fri, 28 Feb 2025 03:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 28 Feb 2025 03:38 PM IST
सार

गत चैंपियन आरसीबी ने वड़ोदरा में खेले गए अपने पहले दो मैच में जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद जब टूर्नामेंट का दूसरा चरण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने लगा तो उसे उम्मीद के विपरीत तीन मैच में हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
RCB W vs DC W WPL 2025 Team Preview Playing 11 RCB W vs DC W Vice Captain Players List News in Hindi
आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : WPL

विस्तार

अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में पराजय का कड़वा घूंट पीने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम को अब महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
विज्ञापन

गत चैंपियन आरसीबी ने वड़ोदरा में खेले गए अपने पहले दो मैच में जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद जब टूर्नामेंट का दूसरा चरण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने लगा तो उसे उम्मीद के विपरीत तीन मैच में हार झेलनी पड़ी। इनमें यूपी वारियर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है। टूर्नामेंट का तीसरा चरण लखनऊ में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आरसीबी
आरसीबी की टीम अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए बेताब होगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में खेलना चुनौती होगी क्योंकि वह शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के बाद अगले दिन फिर से मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

मंधाना की टीम कर रही संघर्ष
आरसीबी की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में संघर्ष कर रही है। उसके लिए कप्तान स्मृति मंधाना की फॉर्म चिंता का विषय है जो पांच पारियों में से केवल एक पारी ने अच्छा प्रदर्शन कर पाई है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 81 रन बनाए थे। मंधाना की सलामी जोड़ीदार इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है जबकि शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी भी गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ पिछले मैच में रन नहीं बना पाई थी।

दिल्ली ने किया प्रभावित
आरसीबी की गेंदबाजी भी कमजोर नजर आ रही है क्योंकि उनकी दो प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और किम गार्थ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। इन दोनों का अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं है। जहां तक दिल्ली कैपिटल का सवाल है तो शेफाली वर्मा और जेस जोनासन के फॉर्म में आने से उसकी बल्लेबाजी को मजबूती मिली है लेकिन कप्तान मेग लैनिंग रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। जेमिमा रोड्रिग्स और एनाबेल सदरलैंड भी टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाई हैं। शिखा पांडे, मारिजैन कैप, युवा टिटास साधु, सदरलैंड और मिन्नू मणि के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीदर ग्राहम, वीजे जोशीथा, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिष्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेरेहम, डैनी व्याट-हॉज।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासन, मारिजन कप, मिन्नू मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), तितास साधु।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed