{"_id":"65d98a361daa5cb67008f70a","slug":"rcb-vs-upw-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-bangalore-vs-up-wpl-2024-live-streaming-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs UPW Playing-11: घरेलू मैदान पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मंधाना की बैंगलोर टीम, यूपी से मिलेगी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs UPW Playing-11: घरेलू मैदान पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मंधाना की बैंगलोर टीम, यूपी से मिलेगी टक्कर
Sat, 24 Feb 2024 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:48 AM IST
सार
RCB Vs UPW Playing 11, Live Streaming WPL 2024 : आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं। एक में आरसीबी ने तो दूसरे में यूपी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
एलिसा हीली और स्मृति मंधाना
- फोटो : अमर उजाला/IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के दूसरे मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना यूपी वॉरियर्स से है। यह मैच बैंगलोर के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। स्मृति मंधाना के अगुआई में बैंगलोर की टीम अपने दर्शक और घरेलू मैदान पर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। वहीं, यूपी वॉरियर्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली कर रही हैं। मंधाना के लिए इतनी अनुभवी कप्तान से पार पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
आंकड़ों में RCB vs UPW
यूपी की टीम
- फोटो : IPL
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं। एक में आरसीबी ने तो दूसरे में यूपी ने जीत हासिल की है। यूपी ने पिछले साल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को 10 विकेट से हराया था। तब कप्तान हीली ने 47 गेंद में नाबाद 96 रन की पारी खेली थी। वहीं, बैंगलोर ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी को पांच विकेट से शिकस्त दी थी। तब आरसीबी की एलिस पेरी ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके थे और यूपी को 135 रन पर रोक दिया था। इसके बाद कनिका आहुजा के 46 रन और ऋचा घोष के 31 रन की बदौलत आरसीबी ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सीजन दोनों के बीच मैचों के नतीजे
बैंगलोर की टीम
- फोटो : IPL
आरसीबी के लिए 2023 सीजन बेहद खराब रहा था। टीम पांच टीमों के बीच चौथे स्थान पर रही थी। मंधाना की अगुआई में बैंगलोर ने आठ में से सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल की थी। पिछले सीजन आरसीबी ने अपने शुरू के लगातार पांच मुकाबले गंवाए थे। कप्तान मंधाना के लिए भी पिछला सीजन खराब रहा था। वह 18.62 की औसत से सिर्फ 149 रन बना सकी थीं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37 रन का रहा था।
वहीं, यूपी वॉरियर्स की बात करें तो उनके लिए पिछला सीजन मिला जुला रहा था। टीम ग्रुप स्टेज के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने आठ में से चार मैच जीते थे और इतने ही मैचों में उन्हें हार मिली थी। हीली की कप्तानी में यूपी की टीम एलिमिनेटर में पहुंची थी, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस ने 72 रन से शिकस्त दी थी। ताहिला मैक्ग्रा टीम के लिए हाईएस्ट स्कोरर रही थीं। उन्होंने आठ पारियों में 302 रन बनाए थे। इनमें चार अर्धशतक शामिल है। वहीं, ग्रेस हैरिस ने गेंद और बल्ले, दोनों से कमाल दिखाया था। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन ने 16 विकेट झटके थे।

स्मृति मंधाना, एलिस पैरी और हीथर नाइट
- फोटो : WPL
टीम न्यूज
आरसीबी को शुरुआत में ही झटका लगा था जब इंग्लैंड की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हीथर नाइट ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। आरसीबी ने उनकी जगह नडाइन डी क्लर्क को स्क्वॉड से जोड़ा था। वहीं, कनिका आहुजा चोट की वजह से इस साल टीम के साथ नहीं हैं। श्रद्धा पोखरकर को उनका रिप्लेसमेंट बनाया गया है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स की टीम में रिप्लेस किया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पेरी, डीडी कसाट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जी वेयरहेम, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, रेणुका सिंह।
यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहिला मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, केपी नवगिरे, वृंदा दिनेश, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवनी, पार्शवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़।
आइए जानते हैं WPL के दूसरे सीजन के दूसरे मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

यूपी बनाम आरसीबी
- फोटो : IPL
कब है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच 24 फरवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी (Sports18 1 and Sports18 1 HD) चैनल पर देखे जा सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।