{"_id":"661df5708d764c3aa402bf2f","slug":"rcb-vs-srh-ipl-2024-match-records-highest-aggregate-most-sixes-and-boundaries-in-a-t20-match-know-full-stats-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 549 रन...कुल 81 बाउंड्रीज...इनमें 38 छक्के, RCB vs SRH मुकाबले में फैंस को मिला मनोरंजन का भरपूर डोज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 549 रन...कुल 81 बाउंड्रीज...इनमें 38 छक्के, RCB vs SRH मुकाबले में फैंस को मिला मनोरंजन का भरपूर डोज
Tue, 16 Apr 2024 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:20 AM IST
सार
सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी में खेला गया मुकाबला भी रिकॉर्ड्स से भरा रहा। जहां सनराइजर्स ने अपनी तूफानी बैटिंग से कई रिकॉर्ड बना दिए, वहीं बेंगलुरु ने भी उसका शानदार तरीके से पीछा किया।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 में एक से बढ़कर एक मुकाबले हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस लीग के तीन सबसे बड़े स्कोर इसी सीजन में बने हैं। इतना ही नहीं आईपीएल की एक पारी और टी20 क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बनता जा रहा है। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी में खेला गया मुकाबला भी रिकॉर्ड्स से भरा रहा। जहां सनराइजर्स ने अपनी तूफानी बैटिंग से कई रिकॉर्ड बना दिए, वहीं बेंगलुरु ने भी उसका शानदार तरीके से पीछा किया। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस की टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। इस मैच ने कुछ टी20 रिकॉर्ड्स की बराबरी की और कुछ को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड
बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबले में कुल 38 छक्के लगे, जो कि किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा हैं। सनराइजर्स की ओर से 22 छक्के और बेंगलुरु की ओर से 16 छक्के लगे। आईपीएल 2024 में ही सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में 38 छक्के लगे थे। अब SRH और RCB के बीच मैच ने उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दूसरे नंबर पर बल्ख लीजेंड्स और काबुल ज्वान (2018) के बीच मुकाबला और जमैका तलवाज और सेंट किट्स (2019) के बीच मुकाबला है। इन दोनों मैचों में 37-37 छक्के लगे थे।
किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

| मैच | छक्के | जगह | साल |
|---|---|---|---|
| सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस | 38 | हैदराबाद | 2024 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद | 38* | बेंगलुरु | 2024 |
| बल्ख लीजेंड्स vs काबुल ज्वान | 37 | शारजाह | 2018 |
| जमैका तलवाज vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स | 37 | बासेटेयर | 2019 |
टी20 मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगने का रिकॉर्ड
हैदराबाद और आरसीबी के बीच मैच में कुल 81 बाउंड्रीज लगीं जिसमें 43 चौके और 38 छक्के शामिल रहे। यह टी20 इतिहास में किसी एक मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बाउंड्री लगने का रिकॉर्ड है। पिछले साल सेंचुरियन में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में भी 81 बाउंड्रीज लगी थीं, जिसमें 46 चौके और 35 छक्के शामिल हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान सुपर लीग का मैच है। 2023 में ही मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में 78 बाउंड्रीज लगी थीं। इनमें 45 चौके और 33 छक्के शामिल थे।

मैच में बने कुल 549 रन
आरसीबी और हैदराबाद के बीच इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 549 रन बने जो एक टी20 रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी टी20 मैच में दोनों पारियां मिलाकर इतने रन नहीं बने हैं। इससे पहले भी आईपीएल के इसी सीजन में हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में दोनों पारियां मिलाकर 523 रन बने थे जो टी20 इतिहास में सर्वाधिक थे, लेकिन आरसीबी और हैदराबाद के बीच मैच में यह रिकॉर्ड भी टूट गया। वहीं, तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल सेंचुरियन में खेला गया मुकाबला है, जिसमें दोनों पारियों को मिलाकर 517 रन बने थे।
किसी एक टी20 मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन

| मैच | कुल रन | जगह | साल |
|---|---|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद | 549* | बेंगलुरु | 2024 |
| सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस | 523 | हैदराबाद | 2024 |
| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज | 517 | सेंचुरियन | 2023 |
| मुल्तान सुल्तांस vs क्वेटा ग्लैडिएटर्स | 515 | रावलपिंडी | 2023 |
| सरे vs मिडिलसेक्स | 506 | द ओवल | 2023 |
आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर और एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए तीन विकेट पर 287 रन बनाकर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। इसी आईपीएल में उसने कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए तीन विकेट पर 277 रन के सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं यह टी20 क्रिकेट का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। सनराइजर्स ने इस पारी में कुल 22 छक्के लगाए जो कि आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के नाम था। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु में 21 छक्के लगाए थे।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 30वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 25 रन से जीत हासिल की। आरसीबी ने 288 रन के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए दिनेश कार्तिक के 35 गेंद में 83 रन की बदौलत सात विकेट पर 262 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 41 गेंद में नौ चौकों और आठ छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंद में 67 रन बनाए। हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंद में 108, क्लासेन ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंद में 66 और अंत में एडिन मार्करम और अब्दुल समद ने 19 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की।
कार्तिक के 35 गेंद में 83 रन नहीं आए काम
288 रन के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने आरसीबी को तेज शुरुआत दी। विराट ने छह चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन फाफ के साथ 80 रन जोड़ने के बाद सातवें ओवर में वह मार्कंडेय की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 20 गेंद में 42 रन बनाए। इसके बाद 42 रन के अंतराल में आरसीबी ने चार विकेट खो दिए। फाफ 28 गेंद में सात चौकों और चार छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। यहां से दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर ने 25 गेंद में 59 रन की साझेदारी की। लोमरोर 19 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। कार्तिक लगातार प्रहार करते रहे। उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी को 12 गेंद में 58 रन बनाने थे और कार्तिक 30 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे। नटराजन की चार गेंद पर 14 रन बनाने के बाद वह 35 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पांच चौके, सात छक्के लगाए।