{"_id":"625fad6989d9df20d939d94d","slug":"rcb-vs-lsg-kl-rahul-fined-for-ipl-code-of-conduct-breach-stoinis-also-reprimanded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG: बैंगलोर के खिलाफ मैच हारने के बाद राहुल पर लगा जुर्माना, स्टोइनिस को फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs LSG: बैंगलोर के खिलाफ मैच हारने के बाद राहुल पर लगा जुर्माना, स्टोइनिस को फटकार
Wed, 20 Apr 2022 12:21 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:21 PM IST
सार
बैंगलोर के खिलाफ मैच के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और मार्कस स्टोनिस पर कार्रवाई हुई है। आईपीएल आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते राहुल पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल के लिए मंगलवार का दिन बेहद खराब रहा। पहले उनकी टीम आरसीबी के खिलाफ मैच हार गई। इसके बाद उन पर जर्माना भी लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते लोकेश राहुल और उनके साथी मार्कस स्टोइनिस पर कार्रवाई हुई है। राहुल पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है, जबकि स्टोइनिस को फटाकर लगाकर छोड़ दिया गया। दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों खिलाड़ियों ने क्या गलती की थी।
स्टोइनिस मैच के दौरान अंपायर के साथ बहस करते दिखे थे। आरसीबी के गेंदबाज जोस हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे और स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अंपायर के साथ बहस की थी। संभवतः इसी वजह से उनको फटकार लगाई गई है। आईपीएल की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दोनों खिलाड़ियों लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है।
आईपीएल आचार संहित के उल्लंघन के मामले में लेवल एक के अपराध में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है और खिलाड़ी इसे स्वीकार करने के लिए बाध्य होते हैं।
लखनऊ को आरसीबी ने 18 रन से हराया
इस मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 96 और शाहबाज अहमद ने 26 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए चमीरा और होल्डर ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम आठ विकेट गंवाकर 163 रन ही बना पाई। क्रुणाल पांड्या से सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। बैंगलोर के लिए जोश हेजलवुड ने चार और हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए। इस हार के साथ ही लखनऊ की टीम चौथे नंबर पर आ गई है, जबकि आरसीबी दूसरे नंबर पर है।