फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rcb beat kxip by 1 run

आईपीएल: रोमांचक मुकाबले में एक रन से हारा किंग्स इलेवन पंजाब

Tue, 10 May 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
rcb beat kxip by 1 run
- फोटो : pti

 किसी भी क्रिकेट मैच का परिणाम आखिरी गेंद पर आए इससे रोमांचक मुकाबला भला क्या हो सकता है। कुछ ऐसा ही रोमांच मोहाली में सोमवार को देखने को मिला जब रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब टीम आईपीएल-9 के तहत आमने-सामने थी। मैच के आखिरी गेंद पर पंजाब को जीत के लिए चार रन चाहिए थे। लेकिन उसके बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन की गेंद पर दो रन ही बना सके और अंतत: पंजाब को एक रन से हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

आरसीबी की ओर से रखे गए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 174 रन ही बना सकी। उसकी ओर से मुरली विजय ने कप्तानी पारी जरूर खेली लेकिन विजय अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 57 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाने वाले विजय 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेन वाटसन की गेंद पर यजुवेंद्र चहल को कैच थमाकर चलते बने। पंजाब को विजय और हाशिम अमला (21) ने 5.3 ओवर में 45 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्घिमान साहा (16) ने विजय के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर टीम के कुल स्कोर को 85 रन के पार ले गए। विजय ने स्टोइनिस के साथ मिलकर (51) चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। स्टोइनिस 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर अविजित रहे।
विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब के निमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के दोनों ओपनर कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल शुरुआती 3 ओवर धीमा जरूर रहे लेकिन मारकस स्टोइनिस के पहले ओवर में पिछले ओवरों का हिसाब बराबर कर दिया। राहुल ने इस ओवर में 3 चौके और एक छक्का जड़कर पूरे 20 रन (एक रन कोहली के खाते में) निकाले। इससे पहले मोहित शर्मा के ओवर में स्टोइनिस ने कोहली का कैच भी ड्रॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल के चौके ने टीम के पचास रन पूरे किए। 8 वें ओवर में फिरकी गेंदबाज केसी करिअप्पा की गेंद का जादू चला। उन्होंने राहुल और कोहली दोनों को चलता किया। राहुल ने 25 गेंदों में तूफानी 42 रनों (6 चौके, एक छक्का) की पारी खेली। जबकि कोहली 21 गेंदों में 20 रन बनाकर कैच आउट हुए।  अगले ओवर में अक्षर पटेल ने नए बल्लेबाज शेन वॉटसन (1) को बोल्ड किया।


14 वें ओवर में आरसीबी ने 100 का आंकड़ा पूरा किया। इस वक्त क्रीज पर नए बल्लेबाज सचिन बेबी के साथ एबी डीविलियर्स थे। एबी ने अपने परंपरागत खेल से बिल्कुल अलग धैर्यपूर्वक खेला। 16 ओवर में संदीप ‌सिंह की दो गेंदों में एबी ने छक्का और चौका लगाकर अपने हाथ खोलने शुरू किए। 30 गेदों पर एबी ने फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही एबी ने सचिन के साथ 55 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी पूरी की। एबी 35 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में ट्रेविस हेड 11 के निजी स्कोर पर गेंदबाज संदीप शर्मा का दूसरा शिकार हुए। आखिरी गेंद पर सचिन रनआउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed