फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GT Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

RCB vs GT Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी आरसीबी, गुजरात की नजरें लय बरकरार रखने पर होंगी

Wed, 02 Apr 2025 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

 RCB vs GT Playing 11 Today Prediction: आरसीबी अब तक अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। उसने अपने पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराया था और फिर अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को मात दी थी।

विज्ञापन
RCB vs GT Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
गिल और पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

लगातार दो जीत के साथ आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। गुजरात ने भी अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था और उसकी नजरें लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। मैच के दौरान आरसीबी का लक्ष्य गेंदबाजों के दम पर लगातार तीसरी जीत करने का होगा। 
विज्ञापन

अच्छी फॉर्म में है आरसीबी 
आरसीबी अब तक अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। उसने अपने पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराया था और फिर अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को मात दी थी। आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस आईपीएल में छह से कम की इकॉनॉमी रेट से रन दिए हैं। नई गेंद को स्विंग कराने के कौशल से भुवनेश्वर और सटीक गेंदबाजी के फन में माहिर हेजलवुड मिलकर उनकी परेशानी का सबब बन सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी उपयोगी साबित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027 में लेंगे हिस्सा? बताया क्या है अगला बड़ा लक्ष्य, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली-सॉल्ट से उम्मीद
कोहली ने पहले मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म साबित की थी और अब वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी इस सीजन पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी और कोहली फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे। कोहली का साथ फिल सॉल्ट ने अच्छी तरह निभाया है। कोहली और सॉल्ट पिछले दो मैचों में 95 और 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों और खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन

गुजरात का स्पिन आक्रमण मजबूत
गुजरात के पास राशिद खान और आर साइ किशोर जैसे खतरनाक स्पिनर हैं जो आरसीबी के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझा सकता हैं। गुजरात के पास कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज हैं। आरसीबी के लिए खेलने वाले सिराज को मेगा नीलामी में गुजरात ने खरीदा था। रबाडा अब तक 14 पारियों में से चार बार कोहली को आउट कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: BCCI Contract: केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में बरकरार रह सकते हैं रोहित-कोहली, श्रेयस अय्यर की होगी वापसी?

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है... 

आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। 
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

आइए जानते हैं आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 02 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।

आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला बंगलुरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed