फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl's first semi match: rcb beat gl by 6 wicket

गुजरात को हराकर आरसीबी फाइनल में, डीविलियर्स बने संकटमोचक

Wed, 25 May 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
ipl's first semi match: rcb beat gl by 6 wicket
- फोटो : pti

एबी डीविलियर्स को 360 डिग्री बल्लेबाज यूं ही नहीं कहा जाता है। मंगलवार को आईपीएल-9 के रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को फाइनल में पहुंचाने में दक्षिण अफ्रीका के इसी बल्लेबाज की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

पहले क्वालीफायर्स में आरसीबी की टीम गुजरात लायंस को चार विकेट से हराकर खिताब की दहलीज पर पहुंच गई। हालांकि पराजित टीम गुजरात लायंस के लिए अभी दरवाजे खुले हैं। उन्हें बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से दूसरे क्वालीफायर के जरिए एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन

   
गुजरात लायंस ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर ड्वेन स्मिथ (73) की मदद से 158 रन बनाए और आरसीबी ने एबी डीविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला (33*) के बीच सातवें विकेट पर 91 रन की अटूट साझेदारी से 18.2 ओवरों में छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जबकि एक समय बंगलोर ने महज 29 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बंगलोर कप्तान विराट कोहली मंगलवार को बिना खाते खोले आउट हो गए। धवल कुलकर्णी ने उन्हें बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया। अपने अगले ओवर में कुलकर्णी ने क्रिस गेल (09) और लोकेश राहुल (12) के विकेट निकालकर आरसीबी को तगड़े झटके दिए।

पांचवें ओवर में आए रविंद्र जडेजा ने शेन वाटसन (01) को स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। अगले ओवर में कुलकर्णी ने सचिन बेबी (00) को चलता कर दिया लेकिन दूसरे छोर पर एबी डीविलियर्स खड़े थे। अंतिम छह ओवरों में बंगलोर को 63 रन चाहिए थे और डीविलियर्स ने गियर बदलकर अपने अंदाज में गेंदबाजी शुरू कर दी। शादाब जकाती खासतौर पर उनके निशाने पर रहे।

एबी डीविलियर्स का इकबाल अब्दुल्ला ने बेहतरीन साथ निभाया। उनके बीच 52 गेंदों पर नाबाद 91 रनों की सातवें विकेट पर रिकॉर्ड साझेदारी हुई।  जैसे ही 19वें ओवर में इकबाल अब्दुल्ला ने विजयी रन लिया बंगलोर के खिलाड़ी दौड़कर मैदान में उतर आए और कप्तान कोहली ने एबी डीविलियर्स को मारे खुशी के कसकर बांहों में भर लिया।

विराट कोहली के कैच पर उठा सवाल

ipl's first semi match: rcb beat gl by 6 wicket

इससे पहले आईपीएल के पहले क्वालिफाइंग मुकाबले में टॉस रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने जीता और गुजरात लायंस को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। खराब शुरुआत के बावजूद गुजरात निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनाने में सफल रही। इसमें ड्वेन स्मिथ के 41 गेंदों में 73 रन महत्वपूर्ण रहे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों ओपनर एरोन फिंच और ब्रैंडन मैकुलम की जोड़ी 2 के स्कोर पर ही टूट गई। मैककुलम 1 रन बनाकर आउट हुए। 6 के स्कोर पर फिंच (4) आउट हुए। टीम का स्कोर 3 रन और बढ़ा, गुजरात को सबसे बड़ा झटका अपने कप्तान सुरेश रैना (1) के रुप में लगा। 10 रन से पहले टीम के तीन अहम वि‌केट गिर गए। आरसीबी बढ़त पर थी, लेकिन फिर दिनेश कार्तिक और ड्वेन स्मिथ ने टीम को संकट से उबारा।

दोनों बल्लेबाजों ने अपना पारंपरिक खेल जारी रखा और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। इस बीच अपनी 31 वीं गेंद पर छक्के के साथ स्मिथ ने अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन 14 वें ओवर में क्रिस जोर्डन ने कार्तिक (26) को बोल्ड कर गुजरात को चौथा झटका दिया। हालांकि कार्तिक साथी बल्लेबाज स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी करने में सफल रहे।

स्मिथ एक छोर से तो टिके रहे लेकिन दूसरी ओर विकेटों का पतन जारी रहा। 16 वें ओवर में फॉर्म से जूझ रहे रविंद्र जडेजा 7 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन यजुवेंद्र चहल ने स्मिथ का शिकार किया और गुजरात की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। स्मिथ के बल्ले से 41 गेंदों में 76 रन निकले। फिर एकलव्य द्विवेदी क्रीज पर पहुंचे। टीम का स्कोर 17 ओवर में 121 रन था।

ड्वेन स्मिथ और दिनेश कार्तिक ने 85 रन की साझेदारी की

ipl's first semi match: rcb beat gl by 6 wicket
suresh raina - फोटो : getty
अपने आगाज मैच में आकर ही ‌एकलव्य ने शेन वॉटसन के 19 वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम के स्कोर में थोड़ा और बढोत्तरी की, लेकिन इसी ओवर में विराट ने उसका कैच लपका, विराट के कैच को अंपायर ने नकार दिया। हालांकि थर्ड अंपायर रिव्यू पर विराट का कैच सही साबित हुआ और एकलव्य आउट हुए।

लेकिन इस दौरान विराट और अंपायर के बीच काफी बात भी हुई। कैच लपकने के बाद विराट के एग्रेसन को लेकर भी सवाल उठे। हालांकि अंपायर ने इस संबंध में मैच के दौरान कोई टिप्पणी नहीं की। वॉटसन ने अगली गेंद पर ड्वेन ब्रावो को बोल्ड किया। इस गेंद पर भी अंपायर ने सवाल उठाया।

अब वॉटसन के पास हैट्रिक का चांस था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। इसी ओवर में नए बल्लेबाज धवल कुलकर्णी ने दो लगातार चौके ठोंके और टीम का स्कोर 150 के पार किया।

आखिरी ओवर में ‌क्रिस जोर्डन ने गुजरात को नौंवा झटका दिया। प्रवीण कुमार एक रन बनाकर बोल्ड हुए। इसी ओवर में आखिरी विकेट भी गुजरात ने गंवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed