फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rcb vs gl, ipl first semifinal

फाइनल में जगह पाने के लिए जंग, कोहली- रैना होंगे आमने-सामने

Tue, 24 May 2016 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
rcb vs gl, ipl first semifinal
- फोटो : pti

विराट कोहली की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर का मनोबल ऊंचा है। कोहली एंड कंपनी आईपीएल खिताब के काफी नजदीक है। मंगलवार को जब पहले क्वालीफायर में उसका सामना गुजरात लायंस से होगा तो उसकी निगाहें फाइनल में जगह पक्की करने पर होगी।

विज्ञापन


वहीं, सुरेश रैना की अगुआई में 14 मैचों में 18 अंक लेकर तालिका में टॉप पर रही जबकि आरसीबी इतने ही मैचों में 16 अंक लेकर दूसरे पायदान पर रही। गुजरात की टीम आईपीएल में पहली बार शिरकत कर रही है और रैना की अगुआई में गुजरात की टीम ने धुरंधरों को छक्के छुड़ाते हुए टॉप पर पहुंची है। लिहाजा रैना एंड कंपनी भी खुद को खिताब के प्रबल दावेदारों में है। ऐसे में आरसीबी के लिए उन्हें कमतर आंकना बेमानी होगी।
विज्ञापन


इस सीजन आरसीबी की शुरुआत दोयम दर्जे की रही। लेकिन सही समय पर कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और शेन वाटसन के लय में आने से बंगलूरू की टीम में टॉप चार में जगह बनाने में सफल रही। इस राह में आरसीबी ने अपने चार उम्दा प्रदर्शनों के बूते लायंस को 144 रन से, कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से, किंग्स इलेवन पंजाब को 82 रन से और दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से धोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात डेयरडेविल्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में आरसीबी ने सबसे पहले अपनी प्रतिद्वंद्वी को आठ विकेट पर 138 रन पर रोका और उसके बाद मामूली से लक्ष्य को आसानी से पा लिया। इस मैच में भी कप्तान विराट कोहली का बल्ला बढ़चढ़कर बोला। इस सीजन आईपीएल में चार शतक ठोकने वाले कोहली ने नाबाद 54 रन की पारी खेली।

होमग्राउंड में विराट सेना को मिल सकता है फायदा

rcb vs gl, ipl first semifinal

आरसीबी इससे पहले 2009 और 2011 सीजन में रनरअप रह चुकी है। आरसीबी पिछली भिड़ंत में गुजरात को 144 रन से हरा चुकी है। आईपीएल इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में एबी डीविलियर्स ने नाबाद 129 रन और कोहली ने 109 रन की पारी खेली थी।

मंगलवार को होने वाले क्वालीफायर में बंगलोर के पास घरेलू टर्फ पर फाइनल में पहुंचने का बेहतरीन मौका है। आरसीबी के सबसे बड़े हीरो कप्तान कोहली अपने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। कोहली मौजूदा आईपीएल में 91.90 की औसत से रिकॉर्ड 919 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके चार शतक और छह अर्द्धशतक हैं। जबकि एबी डीविलियर्स एक शतक और पांच अर्द्धशतकों से 603 रन बना चुके हैं। पिछले कुछ मैचों में गेल भी लय में लौटे हैं।

गेंदबाजी में युजवेंद्र चहली, क्रिस जॉर्डन और ऑलराउंडर शेन वाटसन बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। चहल 11 मैचों में 19 विकेट झटक चुके हैं जबकि जॉर्डन डेथओवर में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। वाटसन इस सीजन में 16 विकेट झटक चुके हैं।  ऐसे में गुजरात लायंस के लिए आरसीबी से पार पाना आसान नहीं होगा।

गुजरात लायंस भी कम नहीं

rcb vs gl, ipl first semifinal

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने की उम्मीदों को ध्वस्त करते हुए गुजरात लायंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। अपने शुरुआती मुकाबले में ही गुजरात ने आरसीबी को छह विकेट से हराया था लेकिन अगले मुकाबले में उसे कोहली एंड कंपनी से 144 रनों से शिकस्त मिली।

लिहाजा सुरेश रैना की अगुआई में गुजरात की टीम कोहली एंड कंपनी को हराकर न केवल बदला लेना चाहेगी बल्कि अपनी पहली भागीदारी में ही वह फाइनल में पहुंचना चाहेगी। आरसीबी की तुलना में लायंस के पास भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। एरोन फिंच, ब्रैंडन मैककुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और डरेन ब्रावो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। फिंच 11 मैचों में 339 रन बना चुके हैं जबकि मैककुलम के 14 मैचों में 321 रन हैं। स्मिथ 10 मैचों में 250 रन और रैना 13 मैचों में 397 रन बना चुके हैं। कार्तिक भी 283 का स्कोर का चुके हैं।

गेंदबाजी में लायंस ब्रावो और धवल कुलकर्णी की जोड़ी पर निर्भर है। ब्रावो 15 विकेट जबकि कुलकर्णी 14 विकेट झटक चुके हैं। स्पिन विभाग का जिम्मा रविंद्र जडेजा और प्रवीण तांबे पर है। लिहाजा दोनों ही टीमों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा। फाइनल में पहुंचने के लिए उसे सनइराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाले इलिमिनेटर के विजेता से भिड़ना होगा। उम्मीद है कि आरसीबी और गुजरात दोनों की टीमें रविवार को होने वाले फाइनल के लिए सीधे टिकट कटाना चाहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed