फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs DC WPL 2025 Delhi Capitals qualified for playoffs RCB slipped to fourth place see points table updates

RCB vs DC: जीत की हैट्रिक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी दिल्ली, आरसीबी चौथे पायदान पर खिसकी

Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
सार

इस मुकाबले में आरसीबी ने एलिस पेरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.3 ओवर में एक विकेट खोकर 151 रन बनाए और 27 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
RCB vs DC WPL 2025 Delhi Capitals qualified for playoffs RCB slipped to fourth place see points table updates
आरसीबी बनाम दिल्ली - फोटो : @DelhiCapitals

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नौ विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। शनिवार को बंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने एलिस पेरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.3 ओवर में एक विकेट खोकर 151 रन बनाए और 27 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सात में से पांच मैच जीती दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। पिछले संस्करण में टीम ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में दिल्ली ने सात मैचों में पांच मुकाबले जीते हैं। टीम 10 अंक और 0.482 के नेट रन रेट के साथ तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, आरसीबी चार अंक और -0.244 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। अब दिल्ली को लीग स्टेज पर अपना अंतिम मुकाबला गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच सात मार्च को खेला जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग 2025 की अंक तालिका

टीम मैच  जीते हारे अंक  नेट रन रेट 
दिल्ली कैपिटल्स (Q) 7 5 2 10 0.482
मुंबई इंडियंस  5 3 2 6 0.166
यूपी वॉरियर्स  5 2 3 4 -0.124
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  6 2 4 4 -0.244
गुजरात जाएंट्स 5 2 3 4 -0.450

दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक
आरसीबी की यह उनके घरेलू मैदान पर लगातार चौथी शिकस्त है। इससे पहले उन्हें मुंबई इंडियंस (चार विकेट से हारे), यूपी वॉरियर्स (सुपर ओवर में हारे) और गुजरात जाएंट्स (छह विकेट) ने हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीन मुकाबले जीते हैं। मेग लैनिंग की टीम ने आरसीबी से पहले मुंबई और गुजरात को हराया था।

मैच में क्या हुआ?
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी इस मुकाबले में खराब हुई। उन्हें पहला झटका रेणुका सिंह ने दिया। उन्होंने एलिस पेरी के हाथों मेग लैनिंग को कैच आउट कराया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के आईं जेस जोनासन और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी (146*) साझेदारी हुई। भारतीय बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि जेस जोनासन ने 38 गेंदों में 61* रन बनाए।

इससे पहले, आरसीबी की इस मुकाबले में झटके के साथ शुरूआत हुई थी। उन्हें पहला झटका नौ रन के स्कोर पर लगा। शिखा पांडे ने कप्तान स्मृति मंधाना को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा डैनी व्याट हॉज ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई, जिसे मारिजन कप ने तोड़ा। उन्होंने हॉज को अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 21 रन बनाकर लौटीं। फिर पेरी ने राघवी बिष्ट के साथ 66 रनों की साझेदारी निभाई। श्री चरणी ने बिष्ट को साराह ब्राइस के हाथों कैच आउट कराया। वह 32 गेंदों में 33 रन बना सकीं। उनके अलावा इस मुकाबले में ऋचा घोष ने पांच और कनिका आहुजा ने दो रन बनाए। वहीं, पेरी और जॉर्जिया वेयरहम क्रमश: 60 और 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए शिखा पांडे और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मारिजन कप को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed