{"_id":"682724e081df5902b40e80d9","slug":"rcb-s-director-of-cricket-mo-bobat-said-he-thought-ipl-2025-season-would-be-called-off-for-a-period-of-time-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: बोबाट को आईपीएल 2025 के रद्द होने की थी उम्मीद, बोले- नहीं लगा था इतनी जल्दी सुलझ जाएगा मुद्दा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: बोबाट को आईपीएल 2025 के रद्द होने की थी उम्मीद, बोले- नहीं लगा था इतनी जल्दी सुलझ जाएगा मुद्दा
Fri, 16 May 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 16 May 2025 05:13 PM IST
सार
बोबाट ने बताया कि धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद टीम में सभी के मन में सवाल उठने लगे थे, लेकिन वे सभी को संयम रखने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन
आरसीबी की टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में सोचा था कि आईपीएल 2025 सीजन रद्द हो जाएगा क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इतनी जल्दी सुलझेगा। दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन सीजफायर के बाद अब इसके शेष मुकाबले शनिवार से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
बोबाट ने कहा खिलाड़ियों के मन में उठ रहे थे सवाल
आईपीएल के स्थगित होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला रद्द हो गया था। आरसीबी को इसके अगले दिन यानी नौ मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलना था, लेकिन तभी सीजन स्थगित हो गया। बोबाट ने बताया कि धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद टीम में सभी के मन में सवाल उठने लगे थे, लेकिन वे सभी को संयम रखने की सलाह दे रहे थे।

बोबाट ने आरसीबी बोल्ड डायरीज में बताया, हां काफी अस्त-व्यस्त जैसा माहौल था। हम संयमित रहने के साथ बीसीसीआई से यथासंभव अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने और स्पष्टता के साथ संवाद करने का प्रयास कर रहे थे। यह एक बहुत ही घटनापूर्ण शाम थी। हमने लखनऊ के खिलाफ मैच से एक दिन पहले अभ्यास किया। खिलाड़ी अभ्यास से होटल जाते समय बस में पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को देख रहे थे। हमने देखा कि फ्लडलाइट्स बंद हो गई थीं और खिलाड़ी मैदान से बाहर आ गए थे। हम जब होटल पहुंचे तब हमें वास्तविक स्थिति का आभास हुआ।
'खिलाड़ियों को घर भेजना चाहते थे'
बोबाट ने कहा कि टीम को अगले दिन ही आईपीएल निलंबन के बारे में पता चला। उन्हें तब लगा था कि लीग को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारा शुरुआती विचार यह था कि प्रतियोगिता को कुछ समय के लिए रद्द कर दिया जाएगा। आप इस तरह के संघर्ष की उम्मीद नहीं करते हैं। हम खिलाड़ियों को घर भेजना चाहते थे क्योंकि यह वास्तव में उनके लिए ब्रेक लेने का एक अच्छा मौका था। यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए और बेहतर विकल्प था। मैंने और मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने विदेशी खिलाड़ियों से बातचीत की और उनसे उनके विचार पूछे। ज्यादातर खिलाड़ियों ने कहा कि वे घर लौटना चाहेंगे और स्थिति सामान्य होने पर लौट आएंगे।