फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB Player Rajat Patidar ruled out of IPL 2023 due to heel injury

IPL 2023: आईपीएल से बाहर हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह स्टार बल्लेबाज, पिछले सीजन में लगाया था शतक

Tue, 04 Apr 2023 04:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Apr 2023 04:15 PM IST
सार

आरसीबी का अगला मैच गुरुवार (छह अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स से होना है। उस मुकाबले से पहले टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है।

विज्ञापन
RCB Player Rajat Patidar ruled out of IPL 2023 due to heel injury
विराट कोहली के साथ रजत पाटीदार - फोटो : instagram/rrjjtt_01

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने अपने पहले मैच में पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस को हराया। आरसीबी का अगला मैच गुरुवार (छह अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स से होना है। उस मुकाबले से पहले टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

इस बात की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी पाटीदार टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। उनके पैर में चोट है। वह फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैब में हैं। पाटीदार ने पिछले सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आठ मैचों की सात पारियों में 333 रन बनाए थे। इस दौरान रजत का औसत 55.50 का रहा था। पाटीदार ने 152.75 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी ने क्या कहा?
आरसीबी ने रजत पाटीदार के बाहर होने की जानकारी दी। उसने ट्वीट में लिखा, ''दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनके साथ पूरी टीम खड़ी है। कोच और प्रबंधन ने अब तक रजत के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।''

विज्ञापन

ऐसा है रजत पाटीदार का करियर
रजत पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान 40.4 की औसत और 144.29 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 404 रन बनाए हैं। उनके खाते में एक शतक और दो अर्धशतक है। रजत के प्रथम श्रेणी करियर को देखें तो उन्होंने 52 मैचों में 45.72 की औसत से 3795 रन बनाए हैं। इस दौरान 11 शतक और 22 अर्धशतक लगाए। 51 लिस्ट ए में मैचों में रजत के नाम 1648 रन हैं। उन्होंने तीन शतक और आठ अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed