{"_id":"623daee183a71c6616102ff5","slug":"rcb-new-captain-faf-du-plessis-says-fortunate-to-play-under-dhoni-for-long-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आरसीबी के नए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने जताया धोनी का आभार, चेन्नई के पूर्व कप्तान को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आरसीबी के नए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने जताया धोनी का आभार, चेन्नई के पूर्व कप्तान को लेकर कही यह बात
Fri, 25 Mar 2022 05:30 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 05:30 PM IST
सार
फाफ डुप्लेसिस ने कहा है कि लंबे समय तक धोनी के साथ खेलना उनके लिए किस्मत की बात थी। धोनी अब चेन्नई की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा है कि लंब समय तक धोनी के साथ खेलना उनके लिए किस्मत की बात थी। धोनी के अलावा भी डुप्लेसिस कई बेहतरीन कप्तानों के साथ खेले हैं और आईपीएल में वो अपनी कप्तानी का नया अंदाज बनाने की कोशिश करेंगे। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद प्लेसिस को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। हालांकि, 37 साल के प्लेसिस लंबे समय तक बैंगलोर की कप्तानी नहीं कर पाएंगे पर एक या दो सीजन में ही वे अपनी टीम के लिए कुछ खास करना चाहते हैं।
आरसीबी की टीम ने मेगा ऑक्शन में प्लेसिस को सात करोड़ की कीमत में खरीदा था। वो इस आईपीएल के सबसे उम्रदराज कप्तान भी हैं। अपनी नई जिम्मेदारी पर बात करते हुए प्लेसिस ने कहा कि उनके पास चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने का सुनहरा मौका था। उन्होंने करीब से देखा कि कैसे धोनी ने इतने सालों में चेन्नई को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल किया।
चेन्नई की कप्तानी छोड़ चुके हैं धोनी
धोनी ने अब चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। अब जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार चैंपियन बनाया। प्लेसिस ने धोनी के साथ अपने अनुभव पर कहा "मैंने कई बेहतरीन कप्तानों के साथ मैच खेले हैं। ग्रीम स्मिथ इनमें से एक थे। उनके अंदर एक कप्तान के रूप में बेहतरीन क्षमता थी, जो ऊभर कर आई। जब मैं चेन्नई का हिस्सा बना तो मैं किस्मत वाला था कि मुझे लंबे समय तक धोनी के साथ खेलने का मौका मिला। मैंने करीब से देखा कि कैसे उनका दिमाग काम करता है। उनके नेतृत्व में चीजें कैसे होती हैं यह देखना मेरे लिए किस्मत की बात थी।"
विज्ञापन
प्लेसिस ने फ्लेमिंग की तारीफ में कहा कि वो भी अंतरराष्ट्रीय स्तर बेहतरीन कप्तान रहे हैं और अब एक शानदार कोच के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं।
कोहली, मैक्सवेल और कार्तिक से मिलेगी मदद
प्लेसिस के लिए आरसीबी की कमान संभालना आसान नहीं होगा। आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक आरसीबी की कमान अब तक विराट कोहली के हाथों में थी। विराट ने इस दौरान बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को कभी खिताब नहीं जिता पाए। अब प्लेसिस के सामने विराट का अधूरा सपना पूरा करने की चुनौती होगी। उन्हें पूर्व कप्तान विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक से मदद मिलेगी।
प्लेसिस ने कहा "हर कप्तान की अपनी मजबूती होती है। मैंने पिछले कुश समय में बेहतरीन कप्तानों के साथ काम किया है। उनसे सीखा है और कप्तानी का अपना तरीका बनाया है। मेरी समझ में यह जरूरी है आप वही रहें, जो आप हैं और जो चीजें आप दूसरों से सीखते हैं, उसे अपने कप्तानी के अंदाज में शामिल करें। मैं किस्मत वाला हूं कि मेरी टीम में कई बेहतरीन कप्तान हैं। विराट अपने देश के लिए लंबे समय तक कप्तानी की है। वो आरीसीबी और भारत के लिए बेहतरीन कप्तान रहे हैं। उनके पास जो अनुभव, ज्ञान और बुद्धिमत्ता है वह किसी से कम नहीं है।"
प्लेसिस के अनुसार मैक्सवेल ने भी टी20 फॉर्मेट में काफी कप्तानी की है। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में लंब समय तक कोलकाता की कमान संभाली थी। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से उन्हें मदद मिलेगी। आरसीबी की टीम रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।