फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB Captain Royal Challengers Bangalore will announce new captain name on March 12 Faf du Plessis can replace Virat Kohli

RCB Captain: आरसीबी 12 मार्च को करेगी नए कप्तान के नाम का एलान, विराट कोहली की जगह ले सकते हैं फाफ डुप्लेसिस

Mon, 07 Mar 2022 09:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 07 Mar 2022 09:39 PM IST
सार

आरसीबी 12 मार्च को शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस में डुप्लेसिस को कप्तान के रूप में पेश कर सकती है। इससे पहले यह कहा गया था कि आरसीबी आठ मार्च (मंगलवार) को नए कप्तान के नाम का एलान करेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
RCB Captain Royal Challengers Bangalore will announce new captain name on March 12 Faf du Plessis can replace Virat Kohli
फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 12 मार्च को टीम के नए कप्तान के नाम का एलान करेगी। फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी सोमवार (सात मार्च) को दी। पूर्व कप्तान विराट कोहली की जगह दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को टीम का नया कप्तान बना सकती है। इस पद के लिए पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन डुप्लेसिस का अनुभव उन पर भारी पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन


कोहली ने पिछले साल आईपीएल के दूसरे चरण से ठीक पहले कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। एलिमिनेटर में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। कोहली की कप्तानी में आरसीबी की टीम 2016 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। विराट के नेतृत्व में टीम का वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
विज्ञापन


आरसीबी 12 मार्च को शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस में डुप्लेसिस को कप्तान के रूप में पेश कर सकती है। इससे पहले यह कहा गया था कि आरसीबी आठ मार्च (मंगलवार) को नए कप्तान के नाम का एलान करेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 12 मार्च को ही आरसीबी की नई जर्सी को भी लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्सवेल क्यों कप्तान की दौड़ में पिछड़े?
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 में पहले तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में नाम नहीं होने के बावजूद मैक्सवेल आईपीएल के शुरुआती तीन मैच में भाग नहीं ले पाएंगे, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पांच अप्रैल तक आईपीएल में खेलने से रोक दिया है।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसिस को विश्व कप सहित तीनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करने का अनुभव है। चेन्नई सुपर किंग्स में डु प्लेसिस बतौर ओपनर खेलते थे। वह आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में भी एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। इसके अलावा वे टीम में विराट के बाद सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले चुके हैं। ऐसे में टीम के लिए ज्यादा समय दे पाएंगे।


आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी की टीम: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंग, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, सिद्धार्थ कौल, लवनित सिसोदिया, फाफ डुप्लेसिस, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोस हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed