{"_id":"1cb3e03ac3313da5d70e6b6a01b31527","slug":"rca-elections-complete-results-to-declear-6-jan-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित मोदी की किस्मत मतपेटी में बंद, फैसला 6 को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ललित मोदी की किस्मत मतपेटी में बंद, फैसला 6 को
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट में पुनर्वापसी का ख्वाब संजोने वाले ललित मोदी की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यह चुनाव इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि आरसीए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ललित पर बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है।
देश की शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुसार जयपुर में हुए चुनाव के कारण मतदान के बाद मत पेटियां उच्चतम न्यायालय में जमा कराई जाएगी तथा परिणाम अगले वर्ष छह जनवरी को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
जानें-साल 2013 की हसीन खिलाड़ियों के बारे में
विज्ञापन
आरसीए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी गुट के एवं उपाध्यक्ष का चुनाव लडे़ महमूद आब्दी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनाव के लिए नियुक्त प्रधान पर्यवेक्षक नरेंद्र मोहन कासलीवाल से चुनाव परिणाम जारी किए जाने का अनुरोध किया गया लेकिन उन्होंने इसे ठुकारा दिया।
श्रीसंत; क्रिकेट के 'बैड ब्वॉय' से 'कामयाब प्रेमी' तक
आरसीए चुनाव में मोदी एवं आरसीए अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी जोशी गुट के एवं भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामपाल शर्मा के बीच मुकाबला है।
लेकिन इसमें ललित मोदी की एकतरफा जीत होने की संभावना नजर आ रही हैं। मोदी गुट के 21 पदों पर जबकि जोशी गुट के दस पदों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।