टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने शुक्रवार को कहा है कि उन्हें मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पर किए गए 3D वाले ट्वीट को लेकर कोई पछतावा नहीं है।
3D वाले ट्वीट पर रायुडू को नहीं है कोई पछतावा, पर चयनकर्ताओं को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायुडू ने कहा, 'मैं बहुत निराश था। मैंने नंबर-4 के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन अंत में इस स्थान को लेकर उनके (चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन) विचार में अचानक सबकुछ बदल गया। हो सकता है कि वे कुछ और चाहते थे। ईमानदारी से कहूं तो मैंने विश्व कप में खेलने के लिए बहुत अच्छी तैयारी की थी। इस बारे में फैसला करने का हक उनके पास था। वे उनकी योजना थी और मुझे यकीन है कि यह टीम के सर्वश्रेष्ठ हित और पूर्वाग्रह के बिना किया गया था।’
दरअसल, मामला यह था कि 15 अप्रैल को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी। रायुडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन जब 15 अप्रैल को टीम की घोषणा हुई, तब उनकी जगह विजय शंकर को टीम में शामिल कर लिया गया।
उस वक्त रायुडू ने एक ट्वीट के जरिए चयन समिति पर ताना मारा था। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के लिए लिखा, 'वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी अभी 3D ग्लासेज मंगाए हैं।'
Just Ordered a new set of 3d glasses to watch the world cup 😉😋..
15 अप्रैल को जब वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी। रायुडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ मैच में उनके परफॉरमेंस को देखते हुए उनको वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया।