फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल का वो मासूम जो एशेज का एक मैच देखने के लिए चार साल तक बीनता रहा कचरा

Fri, 06 Sep 2019 06:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Sep 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
8 years old australian kid collected bin to purchase ashes tickets to watch favourite cricketer
मैक्स वेट - फोटो : social media

क्रिकेट को मजहब और क्रिकेटरों को खुदा मानने वाले प्रशंसकों की दुनिया में कमी नहीं है और इसी की बानगी पेश की आस्ट्रेलिया में 12 बरस के एक बच्चे ने जो चार साल तक कचरा बीनकर पैसा बचाता रहा ताकि एशेज का मैच देख सके।

8 years old australian kid collected bin to purchase ashes tickets to watch favourite cricketer
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट - फोटो : social media

चार साल पहले यानी कि 2015 में ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतते देखने के बाद उस वक्त के आठ साल के मेक्स वेट ने इंग्लैंड जाकर एशेज देखने की इच्छा जताई। हालांकि मैक्स के लिए अपनी इच्छा को पूरा करना इतना आसान नहीं था क्योंकि उसके पिता उसकी उस मांग को पूरी करने में असमर्थ थे।

8 years old australian kid collected bin to purchase ashes tickets to watch favourite cricketer
मैक्स वेट - फोटो : social media

हालांकि पिता डेमियन वेट ने उसको एक मौका देते हुए उसके सामने एक शर्त रख दी। पिता डेमियन वेट ने मैक्स से कहा कि अगर वह 1500 आस्ट्रेलियाई डॉलर कमा पाया तो वह उसे इंग्लैंड लेकर जरुर जाएंगे। इसके बाद मैक्स ने भी इंग्लैंड जाने की ठान ली और फिर अपने आस पड़ोस में कचरा उठाकर पैसा इकट्ठा करना शुरू किया। मैक्स ने अपनी मां के साथ मिलकर सप्ताह के अंत में पड़ोस के घरों से कचरा उठाने का काम शुरू किया। इसके बाद हर घर से उसे एक डॉलर मिलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
8 years old australian kid collected bin to purchase ashes tickets to watch favourite cricketer
मैक्स वेट - फोटो : social media

मैक्स ने लगातार चार साल तक यह काम किया। बूंद बूंद से भरता सागर की उक्ति को चरितार्थ करते हुए आखिर में उसने इतना पैसा जमा कर ही लिया कि उसके पिता पूरे परिवार को चौथा टेस्ट दिखाने इंग्लैंड ले आए। इतना ही नहीं मैक्स की इस दीवानगी का तोहफा उसे क्रिकेटरों के साथ बस में यात्रा के रूप में भी मिला।

View this post on Instagram

You’ve got to admire thinking outside the box-young Max Waight collected his neighbours rubbish bins for a fee of $1 each time for 4 years to raise enough money to get to the UK to watch an Ashes test match. On the bus before day one with the boys -Coach Langer & Captain Paine ( guess which team he supports)#initiative #entrepreneur #dayone #teambus #ashescricket2019

A post shared by Steve Waugh (@stevewaugh) on

विज्ञापन
8 years old australian kid collected bin to purchase ashes tickets to watch favourite cricketer
मैक्स वेट - फोटो : social media

मैक्स ने कहा, ‘‘मैं स्टीव वॉ, जस्टिन लैंगर और नाथन लियोन के बगल में बैठा। लैंगर ने मुझे अपनी प्लान बुक दिखाई जिसे देखकर मैं दंग रह गया। वॉ से मिलना अद्भुत रहा।’’ उसे अपने दो पसंदीदा क्रिकेटरों से भी मिलने का मौका मिला । उसने कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। मैने उनसे उनकी तैयारियों और खेल के बारे में बात की। बहुत मजा आया।’’

दूसरे दिन लंच के समय आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पेटिंसन ने मैक्स को पूरी टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी भी भेंट की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed