{"_id":"5f34b76e5abce22e2d635e3e","slug":"ravindra-jadeja-to-miss-chennai-super-kings-6-day-conditioning-camp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में लगने जा रहा है CSK का ट्रेनिंग कैंप, लेकिन यह अहम खिलाड़ी नहीं होगा शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई में लगने जा रहा है CSK का ट्रेनिंग कैंप, लेकिन यह अहम खिलाड़ी नहीं होगा शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा छह दिन के आईपीएल कंडीशनिंग कैंप का हिस्सा नहीं होंगे। 15-20 अगस्त के बीच यह कैंप चेन्नई में लगेगा। इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू जैसे बड़े खिलाड़ी भाग लेंगे केवल जडेजा ही इस कैंप में शामिल नहीं होंगे।
2 of 5
जडेजा
- फोटो : pti
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने बताया कि जडेजा की कुछ निजी प्रतिबद्धताएं हैं, इस वजह से वो इस कैंप में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि जडेजा 21 अगस्त को दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए वक्त से पहले चेन्नई पहुंच जाएंगे।
3 of 5
csk
कैंप का ध्यान मुख्य रूप से फिटनेस पर रहेगा। इसके साथ ही क्रिकेट की ट्रेनिंग भी होगी, क्योंकि लंबे समय से खिलाड़ी मैदान से दूर रहे हैं इस लिहाज से यह कैंप काफी अहम है। विश्वनाथन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने सीएसके को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैंप लगाने की लिखित इजाजत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
यह ट्रेनिंग खाली स्टेडियम में होगी। कोचिंग स्टाफ में से भी सिर्फ गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ही इस कैंप का हिस्सा बनेंगे। विश्वनाथन ने बताया कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और सहायक कोच माइकल हसी 22 अगस्त को टीम के साथ दुबई में ही जुड़ेंगे। लुंगी एंगिडी और फाफ डु प्लेसी एक सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।