फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई में लगने जा रहा है CSK का ट्रेनिंग कैंप, लेकिन यह अहम खिलाड़ी नहीं होगा शामिल

Thu, 13 Aug 2020 09:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 13 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja To Miss Chennai Super Kings 6 Day Conditioning Camp
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ipl

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा छह दिन के आईपीएल कंडीशनिंग कैंप का हिस्सा नहीं होंगे। 15-20 अगस्त के बीच यह कैंप चेन्नई में लगेगा। इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू जैसे बड़े खिलाड़ी भाग लेंगे केवल जडेजा ही इस कैंप में शामिल नहीं होंगे।


 

Ravindra Jadeja To Miss Chennai Super Kings 6 Day Conditioning Camp
जडेजा - फोटो : pti

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने बताया कि जडेजा की कुछ निजी प्रतिबद्धताएं हैं, इस वजह से वो इस कैंप में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि जडेजा 21 अगस्त को दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए वक्त से पहले चेन्नई पहुंच जाएंगे।

Ravindra Jadeja To Miss Chennai Super Kings 6 Day Conditioning Camp
csk

कैंप का ध्यान मुख्य रूप से फिटनेस पर रहेगा। इसके साथ ही क्रिकेट की ट्रेनिंग भी होगी, क्योंकि लंबे समय से खिलाड़ी मैदान से दूर रहे हैं इस लिहाज से यह कैंप काफी अहम है। विश्वनाथन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने सीएसके को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैंप लगाने की लिखित इजाजत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Jadeja To Miss Chennai Super Kings 6 Day Conditioning Camp
स्टीफन फ्लेमिंग

यह ट्रेनिंग खाली स्टेडियम में होगी। कोचिंग स्टाफ में से भी सिर्फ गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ही इस कैंप का हिस्सा बनेंगे। विश्वनाथन ने बताया कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और सहायक कोच माइकल हसी 22 अगस्त को टीम के साथ दुबई में ही जुड़ेंगे। लुंगी एंगिडी और फाफ डु प्लेसी एक सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja To Miss Chennai Super Kings 6 Day Conditioning Camp
DHONI CSK
सीएसके की टीम
एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, जगदीसन नारायण , कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एंगिडी, मिशेल सेंटनर, मोनू सिंह, एम विजय, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed