फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravindra jadeja smashed winning hundred against jharkhand in vijay hazare trophy

IPL से पहले इस ऑलराउंडर की हुई जोरदार वापसी, शतक लगाकर टीम को दिलाई जीत

Mon, 12 Feb 2018 09:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
ravindra jadeja smashed winning hundred against jharkhand in vijay hazare trophy
ravindra jadeja

टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही अपनी जोरदार वापसी के संकेत दे दिए हैं। सौराष्ट्र की टीम से खेलने वाले जड़ेजा ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक जड़ा है। जड़ेजा ने 116 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की लाजवाब पारी खेली।

विज्ञापन


रवींद्र जड़ेजा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने झारखंड की टीम को ग्रुप डी के कड़े मुकाबले में 4 विकेट से हराया। बता दें इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में झारखंड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने भी बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इशान मैच में शतक बनाने से चूक गए। कप्तान इशान ने 93 रन बनाए।
विज्ञापन


मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने 9 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए थे, जिसके जवाब में झारखंड की टीम ने 48.2 ओवर में ही छह विकेट खोकर 333 रन बनाकर जीत दर्ज की। इशान किशन के अलावा सुमित कुमार (64) के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज विराट सिंह (44) की लाजवाब पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ravindra jadeja smashed winning hundred against jharkhand in vijay hazare trophy
ravindra jadeja

गेंदबाजी की बात करें तो सौराष्ट्र की ओर जयदेव उनादकट, शौर्य सनांदिय और चिराग जानी दो-दो विकेट हासिल करने में कामयाब हुए। वहीं झारखंड की तरफ से आशीष कुमार दो विकेट लेने में कामयाब रहे। जबकि तेज गेंदबाज वरुण एरॉन को खाते में सिर्फ एक विकेट आया।

जडेजा के अलावा चिराग ने 59, जबकि कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 44 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र की इस जीत से चार मैचों में आठ अंक हो गए हैं, जबकि झारखंड के चार मैचों में चार अंक हैं। बता दें कि रवींद्र जड़ेजा खराब फॉर्म के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। इस खिलाड़ी के फॉर्म में आने से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राहत की सांस ली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed