फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja returns to Ranji Trophy, set to play against Madhya Pradesh in Rajkot know details

Ravindra Jadeja: जडेजा की घरेलू क्रिकेट में वापसी, मध्य प्रदेश के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे रणजी मैच

Thu, 23 Oct 2025 07:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 Oct 2025 07:45 PM IST
सार

जडेजा इस समय ब्रेक पर हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने पहला टेस्ट अहमदाबाद में नाबाद 104 रन बनाए और पूरी सीरीज में आठ विकेट भी लिए। भारत ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja returns to Ranji Trophy, set to play against Madhya Pradesh in Rajkot know details
रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में सौराष्ट्र की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलेंगे। यह मुकाबला 25 अक्तूबर से राजकोट में शुरू होगा। जडेजा इस समय ब्रेक पर हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने पहला टेस्ट अहमदाबाद में नाबाद 104 रन बनाए और पूरी सीरीज में आठ विकेट भी लिए। भारत ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की।
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में वापसी
जडेजा को ऑस्ट्रेलिया में चल रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि टीम प्रबंधन ने पहले ही उन्हें योजना के बारे में बता दिया था।ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, जडेजा की टीम में वापसी सौराष्ट्र के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली होगी। यह वही पिच है जहां पिछले हफ्ते सौराष्ट्र और कर्नाटक के बीच हुए मैच में 35 में से 31 विकेट स्पिनरों ने झटके थे।  
विज्ञापन

2027 का विश्व कप खेलना चाहते हैं जडेजा
हाल ही में जडेजा ने 2027 के विश्व कप में खेलने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था, 'यह अच्छी बात है कि उन्होंने मुझे वजह साफ-साफ बताई। जब भी मुझे अगला मौका मिलेगा, मैं वही करूंगा जो अब तक करता आया हूं। अगर मुझे विश्व कप से पहले मिलने वाले वनडे मैचों में मौका मिलता है और मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार होगा। विश्व कप जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। पिछली बार हम थोड़ा पीछे रह गए थे, इस बार हम कोशिश करेंगे कि वह सपना पूरा हो।' जडेजा ने पिछली बार सौराष्ट्र के लिए दो मैच खेले थे और 12 विकेट लिए थे, जिनमें दिल्ली के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/38 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed