फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravindra jadeja Flops After his marriage

शादी के 4 दिन बाद ही उतरे मैदान पर और ऐसे उड़ गया 'सर' का स्टंप

Fri, 22 Apr 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
ravindra jadeja Flops After his marriage

रिवा सोलंकी के साथ अपनी शादी के महज 4 दिन बाद ही 'सर' रविंद्र जडेजा मैदान पर लौट आए लेकिन उनका लौटना न उनके लिए लकी रहा न ही टीम के लिए। यानी न वो खुद अच्छा खेल पाए और न ही उनकी टीम लगातार चौथी जीत हासिल कर सकी।

विज्ञापन


http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/pti4-21-2016-000273b-9805138_5719ea3b35da5.jpg
विज्ञापन


जडेजा आईपीएल में इस बार गुजरात लायंस के लिए खेल रहे हैं जो खुद भी पहली बार इस लीग (2 साल के लिए) में हिस्सा ले रही है। इस ऑलराउंडर क्रिकेटर की शादी से एक दिन पहले भी उनकी टीम गुजरात लायंस का (मुंबई इंडियंस) मैच था जिसमें वह खुद नहीं खेल सके थे लेकिन उनकी टीम को शानदार जीत मिली थी। गुजरात ने जीत की हैट्रिक भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/pti4-21-2016-000294b-9805606_5719ea562f76c.jpg
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/pti4-21-2016-000281a-9805199_5719ea980b970.jpg
फिर शादी के महज 4 दिन बाद टीम में लौटे जडेजा अपने अगले मैच (सनराइजर्स हैदराबाद) में लौटे लेकिन वह पुराने फॉर्म में नहीं दिखे। मध्य क्रम में जब उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो वह सिर्फ 14 गेंद ही खेल पाए। इन 14 गेंदों में वह 100 की स्ट्राइक रेट से 14 रन ही बना पाए और एक भी चौका उनके बल्ले से नहीं निकला। वह टीम के लिए बड़ा योगदान न कर सके लेकिन टीम की ओर खेली गई यह तीसरी सबसे बड़ी पारी थी।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/pti4-21-2016-000299b-9805778_5719eab469b51.jpg
कप्तान सुरेश रैना ने 75 और ब्रैंडन मैकुलम ने 18 रनों की पारी खेली, इसके बाद जडेजा ने 14 रनों का योगदान दिया था। बल्लेबाजों की नाकामी की वजह से गुजरात हैदराबाद के सामने 136 रनों का लक्ष्य दे सका। इसके बाद हैदराबाद ने बेहद गजब की बल्लेबाजी और एक भी विकेट गंवाए बगैर यह मैच जीत लिया। डेविड वार्नर और शिखर धवन ने 14.5 ओवर में 137 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed