{"_id":"613f7bd05667e102397b8b33","slug":"ravindra-jadeja-all-praise-for-former-indian-captain-mahendra-singh-dhoni-ahead-of-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: जडेजा ने धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे, विराट और उनकी कप्तानी में अंतर भी बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: जडेजा ने धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे, विराट और उनकी कप्तानी में अंतर भी बताया
Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी के साथ खेलने वाले रविंद्र जडेजा ने इस बार माही पर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
धोनी-जडेजा
- फोटो : social media
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ आईपीएल में ही दिखाई देते हैं। बावजूद इसके टीम इंडिया के उनके साथी खिलाड़ी उनकी कमी को महसूस करते हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी के साथ खेलने वाले रविंद्र जडेजा ने इस बार माही पर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
धोनी को बहुत मैदान में मिस करता हूं
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में जडेजा ने कहा कि उन्हें मैदान पर धोनी की कमी काफी खलती है। जडेजा कहते हैं, 'हां, मैं निश्चित तौर पर उन्हें मिस करता हूं क्योंकि उन्होंने हमेशा मुझे सही रास्ता दिखाया है। यदि मैदान पर मुझसे कोई गलती हो जाती थी तब वह मेरे पास आकर बात करते थे और मुझे सुधार के बारे में बताते थे। वह मुझसे लगातार बात करते थे। हमारा रिश्ता 12 साल पुराना है। इसलिए मैं उन्हें काफी मिस करता हूं।'
विज्ञापन
धोनी की कप्तानी में जडेजा ने किया है डेब्यू
गौरतलब है कि जडेजा ने धोनी के नेतृत्व में काफी क्रिकेट खेला है। धोनी की कप्तानी में जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पदार्पण किया। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में भी सीएसके की तरफ काफी सालों से खेल रहे हैं। इस बार भी दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
धोनी और विराट में अंतर:
जडेजा ने धोनी और विराट कोहली की कप्तानी पर भी अपनी राय रखी। जडेजा ने कहा कि दोनों अलग तरह के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी का तरीका भी अलग है। जडेजा के मुताबिक, 'मुझे लगता है कि धोनी भाई काफी शांतचित हैं जबकि विराट मैदान पर ज्यादा आक्रामक और पॉजिटिव कप्तान हैं। दोनों की टीम को लीड करने की शैली अलग-अलग है।