फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra jadega completes 15 years in international cricket shares emotional post on social media

Ravindra Jadega: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जडेजा ने पूरे किए 15 साल, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावुक मैसेज

Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM IST
सार

8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे किए। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
Ravindra jadega completes 15 years in international cricket shares emotional post on social media
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की। जडेजा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने साझा किया भावुक पोस्ट
स्टार क्रिकेटर ने 8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। पहले मुकाबले में जडेजा ने नाबाद 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था जिसके दो दिन बाद ही उन्हें टी20 टीम में डेब्यू का मौका मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे करने पर जडेजा ने भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने इस शानदार सफर के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इसके साथ जडेजा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे सपने को जीने के 15 साल – हर पल के लिए आभारी!”

हैदराबाद टेस्ट में चोटिल हुए थे ऑलराउंडर
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए तीन साल इंतजार करना पड़ा था। 13 दिसंबर 2012 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में डेब्यू किया था। भारत के लिए 69 टेस्ट, 197 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में वह हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें विशाखापत्तनम में खेले गए टेस्ट मैच में आराम दिया गया। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उपचार करा रहे हैं।

तीसरे टेस्ट में खिलाड़ी की वापसी संभव
जडेजा ने इस सीरीज के पहले मैच में कुल पांच विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में वह छह रन बनाकर नाबाद रहे थे। हालांकि, भारत इस मुकाबले को 28 रन से हार गया था। इस सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का एलान कर सकती है जिसमें रवींद्र जडेजा वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed