{"_id":"5b9597bb867a557eca090584","slug":"ravikumar-samarth-and-abhimanyu-ishwaran-shines-against-australia-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ समर्थ व ईश्वरन के अर्द्धशतकों से भारत ए ने तीन विकेट पर बनाए 223 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ समर्थ व ईश्वरन के अर्द्धशतकों से भारत ए ने तीन विकेट पर बनाए 223 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
रविकुमार समर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (83) और अभिमन्यु (86) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 174 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय अनाधिकृत टेस्ट में रविवार को तीन विकेट पर 223 रन बनाए थे।
विज्ञापन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान श्रेयस अय्यर 30 और शुभमन गिल छह रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ए अभी भी ऑस्ट्रेलिया ए से 123 रन पीछे हैं। इससे पहले कुलदीप यादव (5/91) की फिरकी के दम पर भारत ए ने मिचेल मॉर्श (113) की नाबाद शतकीय पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी 346 पर समेट दी। शहबाज नदीम ने भी तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-ए ने अपने शनिवार के स्कोर छह विकेट पर 290 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 109 ओवर में 346 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श (113) ने 204 गेंदों की पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया। माइकल नेसर ने 114 गेंदों की पारी में छह चौकों की बदौलत 44, क्रिस ट्रिमैन ने 16, मिचेल स्वेप्सन ने चार और ब्रेंडन डगेट ने आठ रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
इंडिया-ए की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 91 रन पर पांच विकेट लिए। स्पिनर शाहबाज नदीम ने 90 रन पर तीन विकेट जबकि ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने 60 रन पर एक विकेट और रजनीश गुरबानी ने 57 रन पर एक विकेट हासिल किए।