उपलब्धि: अश्विन ने काउंटी चैंपियनशिप में की नई गेंद से शुरूआत, 11 साल में ऐसा करने वाले पहले स्पिनर
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने काउंटी चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह 11 साल में दुनिया के पहले स्पिनर हैं जिन्होंने नई गेंद से बॉलिंग की शुरुआत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर गेंदबाज आर अश्विन ने रविवार को काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान इतिहास रच दिया। बीते 11 वर्षों में अश्विन दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज हैं जिन्होंने इंग्लिश काउंटी मैच के दौरान नई गेंद से पहला ओवर फेंका। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को सरे की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ ओवल में हासिल की।
अगले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले अश्विन ने काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलने का निर्णय लिया। रविवार को सरे बनाम समरसेट मैच में उन्होंने पहला ओवर फेंका। इस मुकाबले में समरसेट के कप्तान जेम्स हिल्ड्रेथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
👀 Don't leave those.
— Surrey Cricket (@surreycricket) July 11, 2021
WATCH LIVE ⏩ https://t.co/0WriMzkGx9 pic.twitter.com/nbJ6zvMyyx
सरे टीम में अश्विन चोटल काइल जेमीसन की जगह शामिल किया गया है। उन्होंने पहले ओवर में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। इस दौरान उन्होंने समरसेट के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और स्टीवन डेविस के गेंदबाजी की। भारत के इस ऑफ स्पिनर ने समरसेट के बल्लेबाज टॉम लैमोनबी को आउट करने में सफल रहे। वह 42 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद समरसेट का स्कोर तीन विकेट पर 113 रन हो गया।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक समरसेट ने 6 विकेट पर 280 रन बनाए। हिल्ड्रेथ ने 107 रनों की कप्तानी पारी खेली। उनके अलावा लेविस गोल्डवर्थी 48, स्टीवन डेविस 42 और लैमोनबी भी 42 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने इस मैच में अब तक 28 ओवर में 70 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे।
जहां तक अश्विन की बात है तो वह इससे पहले इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर और वॉरसेस्टरशायर के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने फाइनल ग्रुप 2 मैचों के लिए हाशिम आमला के साथ सरे की टीम में शामिल हुए हैं।