फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravichandran ashwin ruled out of deodhar trophy due to niggle

कप्तान अश्विन देवधर ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे, जानिए क्या है वजह

Thu, 01 Mar 2018 10:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
ravichandran ashwin ruled out of deodhar trophy due to niggle
रविचंद्रन अश्विन

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आगामी देवधर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। अश्विन को देवधर ट्रॉफी में इंडिया 'ए' का कप्तान बनाया गया था। मगर चोट के कारण वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। अश्विन को निगल की परेशानी है, जिसे देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें अनफिट घोषित करते हुए एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


अश्विन को बुधवार को ही देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया 'ए' का कप्तान बनाया गया था। मगर अब चोटिल होने के कारण वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। अश्विन की जगह बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट 4 मार्च से 8 मार्च तक खेला जाएगा। बहरहाल, अब अश्विन की जगह इंडिया 'ए' की कप्तानी अंकित बावने करेंगे जबकि इंडिया 'बी' की कमान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर संभालेंगे। रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान करुण नायर के हाथों में होगी, जिसमें टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा भी खेलते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया 'ए' की टीम- अंकित बावने (कप्तान), पृथ्वी शॉ, उन्मुक्त चंद, शुभमन गिल, रिकी भुई, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कृनाल पांड्या, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, तुलसी थंपी, कुलवंत खेजरोलिया, शाहबाज नदीम, अमनदीप खरे, रोहित रायुडू।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed