फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri Wants Kuldeep Yadav As India's Third Spinner Against Australia; Ravindra Jadeja, Axar Patel

IND vs AUS: रवि शास्त्री बोले- जडेजा-अक्षर एक जैसे गेंदबाज, यह हो तीसरा स्पिनर, मध्यक्रम में सूर्यकुमार खेलें

Mon, 06 Feb 2023 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Feb 2023 11:06 PM IST
सार

शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थीं। उन्होंने कहा कि अश्विन हर हालात में विश्व स्तरीय स्पिनर हैं, लेकिन भारतीय उप महाद्वीप में तो बेहद घातक हैं।

विज्ञापन
Ravi Shastri Wants Kuldeep Yadav As India's Third Spinner Against Australia; Ravindra Jadeja, Axar Patel
रवि शास्त्री ने अश्विन और सूर्यकुमार पर बयान दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णय रविचंद्रन अश्विन की फॉर्म करेगी। हालांकि, उनका मानना है कि भारत के प्रमुख स्पिनर अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूरत से ज्यादा योजनाएं बनाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थीं। उन्होंने कहा कि अश्विन हर हालात में विश्व स्तरीय स्पिनर हैं, लेकिन भारतीय उप महाद्वीप में तो बेहद घातक हैं। वे अपनी योजनाओं को अमल में लाकर मेहमान टीम पर भारी पड़ेंगे लेकिन उन्हें अत्यधिक योजनाएं नहीं बनानी चाहिएं। ज्यादा प्रयोग करने से बचना होगा। आप अपना बेहतर प्रयास कीजिए, बाकी पिच को करने दीजिए। भारत में पिच की भूमिका अहम रहती है। अगर अश्विन बेहतर करेंगे तो सीरीज का नतीजा भारत के पक्ष में होगा। वह गेंद के अलावा बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन


पहले ही दिन गेंद घुमा सकते हैं कुलदीप
शास्त्री की नजर में तीसरे स्पिनर के लिए कुलदीप यादव को टीम में लिया जाना चाहिए। वह यह भी मानते हैं कि मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव को मौका देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक बात तीसरे स्पिनर की है तो मैं कुलदीप यादव को देखना चाहूंगा। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल तो एक जैसे गेंदबाज हैं। कुलदीप थोड़ा अलग हैं, अगर कोई पहले ही दिन स्पिन हासिल कर सकता है तो वह कुलदीप है। यदि पिच में कुछ नहीं है, वह तब भी कारगर है। ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं, दोनों छोर पर उनके पांव से जमीन खुरदरी (रफ) हो जाएगी। ऐसे में कलाई का स्पिनर फायदा उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिन की मददगार पिच हो
पूर्व कोच की नजर में पिच तो ऐसी बननी चाहिए जिसमें पहले दिन से गेंद को घुमाव मिले। ऐसे में टॉस गंवाने से भी फर्क नहीं पड़ेगा। रवि मानते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन को अपने 12 खिलाड़ी तैयार रखने चाहिएं और शुभमन गिल को अपनी योजनाओं में शामिल करना चाहिए। पिच की स्थिति को देखकर अंतिम एकादश तय करें। वह मानते हैं कि सूर्यकुमार को टीम में होना चाहिए क्योंकि स्पिन की मददगार पिच पर तेजी से बनाए गए 40 रन मैच को बदल सकते हैं। चयन में प्रतिस्पर्धा है लेकिन पांचवें नंबर पर आपको श्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना चाहिए। सूर्यकुमार काफी आक्रामक है और छोर बदलते रहते हैं। आपको गेंदबाजों को मेडन ओवर नहीं फेंकने देना चाहिए। सिर्फ रक्षण से काम नहीं चलने वाला ।


कोहली का बल्ला चला तो कहर ढाएंगे
शास्त्री का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग 50 का औसत विराट कोहली को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। यदि वह शुरुआती पारियों में चल गए तो ऑस्ट्रेलिया पर कयामत बनकर टूटेंगे। मेहमान टीम की पूरी कोशिश उनके बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी। चोटिल ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन और भरत कोना के चीच अंतिम एकादश की होड़ रहेगी। शास्त्री के मुताबिक उस विकेटकीपर को अंतिम एकादश में रखना चाहिए, जो स्पिन के खिलाफ बेहतर कर सकता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed