{"_id":"64d5f655dd57996f615229d2a962ea80","slug":"ravi-shastri-says-tendulkar-won-t-quit-the-game-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी जल्दी नहीं जाएंगे सचिनः रवि शास्त्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इतनी जल्दी नहीं जाएंगे सचिनः रवि शास्त्री
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर पर बढ़ते संन्यास के दबाव के बीच उन्हें एक दिग्गज क्रिकेटर का समर्थन मिल गया है, जिनका कहना है कि वह इतनी जल्दी क्रिकेट छोड़कर नहीं जाने वाले।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान रहे रवि शास्त्री मानते हैं कि इस चैंपियन बल्लेबाज को अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि वह अगले साल भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में दिग्गज कमेंटेटर शास्त्री ने कहा, "वह (तेंदुलकर) इतनी जल्दी खेल को अलविदा नहीं कहेंगे, जैसा कि लोग कह रहे हैं। वह खेलना जारी रखेंगे और आप उन्हें अगले साल लॉर्ड्स में भी खेलते हुए देखेंगे।"
विज्ञापन
51 वर्षीय शास्त्री का यह सुझाव उस समय आया है, जब तेंदुलकर के 200वें टेस्ट मैच के लिए आनन-फानन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम बनाया गया है।
40 साल के तेंदुलकर 198 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और वह दो सौ टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड से महज दो मैच दूर हैं।
भारत को अगले साल के मध्य में इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां उसे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।