{"_id":"682729e60adcc84699080511","slug":"ravi-shastri-said-he-talked-with-rohit-sharma-about-his-decision-to-drop-himself-for-the-scg-test-during-ipl-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: रवि शास्त्री ने बताया सिडनी टेस्ट को लेकर उनकी रोहित से क्या हुई बात? बोले- बाहर नहीं बैठने देता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: रवि शास्त्री ने बताया सिडनी टेस्ट को लेकर उनकी रोहित से क्या हुई बात? बोले- बाहर नहीं बैठने देता
Fri, 16 May 2025 05:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 16 May 2025 05:35 PM IST
सार
शास्त्री ने आईसीसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने रोहित शर्मा ने कहा था कि अगर वह कोच होते तो उन्हें सीरीज के आखिरी मैच से बाहर नहीं बैठने देते क्योंकि सीरीज समाप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
Please wait...
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बताया कि उन्होंने आईपीएल के दौरान सिडनी टेस्ट नहीं खेलने को लेकर रोहित शर्मा से क्या बातचीत की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित को सिडनी टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा था। रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने पांच पारियों में 31 रन बनाए थे।
विज्ञापन
खराब फॉर्म के कारण नहीं खेल सके थे रोहित
शास्त्री ने आईसीसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने रोहित शर्मा ने कहा था कि अगर वह कोच होते तो उन्हें सीरीज के आखिरी मैच से बाहर नहीं बैठने देते क्योंकि सीरीज समाप्त नहीं हुई थी। रोहित निजी कारणों से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से बाहर रहे और आखिरी टेस्ट में भी खराब फॉर्म के कारण उन्होंने बाहर रहने का फैसला किया था। भारत को टेस्ट सीरीज में 1-3 से पराजय झेलनी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: बोबाट को आईपीएल 2025 के रद्द होने की थी उम्मीद, बोले- नहीं लगा था इतनी जल्दी सुलझ जाएगा मुद्दा

शास्त्री ने कहा, टॉस के समय रोहित से मेरी काफी मुलाकातें हुई है। टॉस के दौरान बात करने का ज्यादा समय नहीं मिलता। मैने हालांकि एक मैच में उसके कंधे पर हाथ रखा। शायद वह मुंबई में मैच था। मैने उससे कहा कि अगर मैं कोच होता तो उसे आखिरी टेस्ट से कभी बाहर नहीं रहने देता। मैने उससे कहा कि वह आखिरी टेस्ट जरूर खेलता क्योंकि सीरीज पूरी नहीं हुई थी।
शास्त्री बोले- रोहित मैच विनर हो सकते थे
शास्त्री ने कहा, मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो 1-2 स्कोर होने पर हार मान ले। यह वह मौका नहीं है जब आप टीम को छोड़ दें। वह 30-40 रन का मैच था। मैने उससे यही कहा। सिडनी की पिच काफी जबरदस्त थी और वह जिस फॉर्म में था, वह मैच विनर होता। अगर वह खेलता, हालात को भांपता और उसके हिसाब से शीर्षक्रम में 35-40 रन बनाता तो कुछ भी हो सकता था। सीरीज बराबरी पर होती। हर किसी की अपनी शैली होती है। मेरी शैली यह होती और मैने उसे बता दिया। यह बात कई दिनों से मेरे दिल में थी और मुझे उसे बताना था।