{"_id":"61f0510550d63c399c0862bc","slug":"ravi-shastri-in-support-of-indian-cricket-team-after-south-africa-tour-says-you-cant-win-all-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा, कहा- आप हर मैच नहीं जीत सकते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा, कहा- आप हर मैच नहीं जीत सकते
Wed, 26 Jan 2022 01:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:05 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद घबराने की जरूरत नहीं है और इस अस्थायी दौर से टीम जल्दी ही उबर जाएगी।
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद घबराने की जरूरत नहीं है और इस अस्थायी दौर से टीम जल्दी ही उबर जाएगी। तीनों प्रारूपों से विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ भारतीय टीम को वनडे सीरीज में में 0-3 से पराजय झेलनी पड़ी। इसके पहले टेस्ट सीरीज में उसे 1-2 से पराजय मिली। पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा, ‘एक सीरीज हारने के बाद लोग आलोचना करने लगते हैं। आप हर मैच नहीं जीत सकते। जीत-हार चलती रहती है। अचानक प्रदर्शन कैसे गिर सकता है। पांच साल तक आप दुनिया की नंबर एक टीम रहे। पिछले पांच साल से जीत का अनुपात 65 प्रतिशत रहा है तो चिंता की क्या बात है। विरोधी टीमों को चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
कोहली ने टेस्ट सीरीज में हार के एक दिन बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। शास्त्री ने कहा कि यह व्यक्तिगत निर्णय है और ऐसे फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए। अतीत में भी कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ी है। चाहे सचिन तेंदुलकर हों, सुनील गावस्कर या एम एस धोनी और अब विराट कोहली।
विज्ञापन