फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri has hailed Rohit Sharma and placed his captaincy on par with legendary Indian captain MS Dhoni

Dhoni-Rohit: रवि शास्त्री ने धोनी और रोहित की तुलना करते हुए कही ये बात, जानें क्या बताई समानता

Thu, 01 Aug 2024 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Aug 2024 04:02 PM IST
सार

रोहित भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान भी बन गए जिनकी कप्तानी में भारत ने 62 में से 49 मैच जीते। धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 में से 41 मैच जीते थे।

विज्ञापन
Ravi Shastri has hailed Rohit Sharma and placed his captaincy on par with legendary Indian captain MS Dhoni
रवि शास्त्री - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और उन्हें सर्वकालिक महान खिलाड़ी में से एक बताया है। शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा सफेद गेंद के प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी की ही तरह कुशल रणनीतिकार है और इस प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक भी हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप जीता था।
विज्ञापन

भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान हैं रोहित 
रोहित भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान भी बन गए जिनकी कप्तानी में भारत ने 62 में से 49 मैच जीते। धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 में से 41 मैच जीते थे। शास्त्री ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों कप्तानों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे उनके बीच चयन करना मुश्किल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने रोहित को बताया कुशल रणनीतिकार
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रोहित कुशल रणनीतिकार हैं। वह धोनी के साथ सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक होगा। अगर आप मुझसे पूछें कि बेहतर कौन है तो मैं कहूंगा कि सफेद गेंद के प्रारूप में दोनों समकक्ष हैं। रोहित के लिए यह बड़ी तारीफ है क्योंकि सभी को पता है कि धोनी ने क्या किया है। रोहित भी बहुत पीछे नहीं है और टी20 विश्व कप में उसने शानदार कप्तानी की।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा, बल्लेबाजी की बात करें तो सफेद गेंद के प्रारूप में वह दिग्गज हैं। सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। किसी भी दौर की सफेद गेंद की टीम में उसकी जगह होगी। विराट कोहली से तुलना करें तो कोहली कौशल का महारथी है और रोहित विस्फोटक बल्लेबाज है। वह दुनिया के किसी भी मैदान में छक्के लगा सकता है। स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों की बखिया उधेड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed