फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri describe indias win against australia and gets trolled

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लाइव शो में कही 'गंदी बात', फैंस ने लिया आड़े हाथ

Mon, 10 Dec 2018 01:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri describe indias win against australia and gets trolled
ravi shastri

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का गर्व है। टीम इंडिया ने सोमवार को चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में कंगारू टीम को 31 रन से मात दी और 1-0 की बढ़त बनाई। शास्त्री ने कहा कि वह कड़ा टेस्ट मैच जीतकर बेहद खुश हैं और उनकी टीम ने अनुशासन व धैर्य का अच्छा परिचय दिया।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट हारे, लेकिन यहां आकर हमने पहले टेस्ट में जीत दर्ज की। लड़के अच्छा महसूस कर रहे हैं। जब आपको अच्छी शुरुआत मिले तो विश्वास बढ़ता है। यह कड़ा मुकाबला था। खिलाड़ियों ने अनुशासन और धैर्य का परिचय दिया।'
विज्ञापन


टीम इंडिया के कोच ने कहा, 'गेंदबाजों को अब नेट्स करने की ज्यादा जरूरत नहीं। उन्हें आराम की जरूरत है। हमें पता है कि पर्थ की पिच तेज है। वहां तेज गेंदबाजों के लिए मदद मौजूद रहेगी। मेरे ख्याल से पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने 250 रन की रक्षा की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री ने ऋषभ पंत के शॉट चयन का भी बचाव किया और कहा कि उन्हें मैदान पर ज्यादा स्मार्ट होने की जरूरत है। शास्त्री ने कहा, 'आपको पंत को उसका खेल खेलने की इजाजत देनी होगी। वह इसी वजह से टीम में आए, लेकिन उसे थोड़ा समझदार होना पड़ेगा। आप गलती कीजिए, लेकिन आगे इसे दोहराइए नहीं, वरना मेरी बातें उसके कानों में गूंजेगी।'

इसके बाद शास्त्री ने वह बात कही, जिसकी वजह से उनका जमकर मजाक उड़ा। सुनील गावस्कर ने पूछा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था जब ऑस्ट्रेलिया तगड़ी स्पर्धा दे रही थी। तो रवि शास्त्री ने कहा, 'हमें पता था कि मैच नहीं छोड़ सकते, लेकिन कुछ समय के लिए हमारी गो... हमारे मुंह में थे।'

इसके बाद सोशल मीडिया पर शास्त्री को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं:

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए शास्त्री

ravi shastri describe indias win against australia and gets trolled
ravi shastri


 

 

 

 

 

 


 

 

 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed